मनोरंजन - Gambheer Samachar

सदियों में ऐसा 'सुपरस्टार' नहीं पैदा होता 'आनंद' मर कर भी नहीं मरते
हिंदी सिनेमा के पहले 'सुपरस्टार' राजेश खन्ना के 14वें स्मृति दिवस पर सिर चढ़ बोलता उनका 'स्टारडम' फिर याद आ गया। कहना न होगा कि ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार, यूथ आइकॉन देवानंद और आला शोमैन राज कपूर यक़ीनन अव्वल दर्जे के अदाकार रहे। लेकिन इनमें से किसी को भी 'सुपरस्टार' का रुतबा हासिल नहीं था। यह सेहरा आज भी जतीन खन्ना उर्फ राजेश खन्ना उर्फ 'काका' के सिर बंधा हुआ है। सच कहा जाये, तो इनकी शख्सियत में गहरे पैठ उनके बारे में बहुत कुछ अनकहा रह गया है। फिर भी जाने-माने अख़बारनवीस और लेखक यासिर उस्मान की लिखी पेंगुइन बुक्स से निकली राजेश खन्ना की बॉयोग्रॉफी 'कुछ तो लोग कहेंगे' उनके शानदार फिल्मी सफ़र, अभूतपूर्व स्टारडम, फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपे उनके अकेलेपन, निजी जिंदगी के अनछुए पहलुओं और उनके ढलान का दर्दनाक अफ़साना शिद्दत से बयां करने में सानी नहीं रखती है। यह किताब कैसे उनके स्टारडम की क़द्रदान दीवानगी की हद से गुज़रते हुए उन्हें खून से ख़त लिखा करतीं और उनकी सफेद कार पर चूमने के निशान चस्पां करती रहीं की परतें भी उधेड़ती जाती हैं। कार से उड़ती धूल से मांग भर्ती हसीनाओं के कारनामों के चर्चे तो आम बात हो गयी थी।

सलीम-जावेद जोड़ी के स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान इस किताब की भूमिका में उनकी नज़र से काका की अहमियत को बेलौस और बेबाक अंदाज़ में बयां करते हुए लिखते हैं, 'राजेश खन्ना जो भी हों, सबसे अलहदा इनसान थे। मुख्तसर वक़्त में जिस बुलंदी को उन्होंने अपनी मुट्ठी में कैद कर रखा था, उस दौर के किसी भी एक्टर के लिए नामुमकिन ही था। अव्वल तो आज के मशहूर हीरो सलमान खान को भी स्टारडम का ऐसा जलवा बिखेरना नसीब नहीं।' वे आगे बताते हैं, 'साउथ के दर्शक हिंदी फिल्में कम ही देखा करते हैं। क्यूंकि उनके अपने ही बेशुमार हरदिल अजीज हीरो भरे पड़े हैं। बावजूद इसके उनके बीच 'हाथी मेरे साथी' की चेन्नई में शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना के बेइंतहा जलवे को मैंने क़रीब से देखा। यह दीगर बात है, महज चार-पांच साल में बुलंद मुक़ाम हासिल करने का रिकॉर्ड बनानेवाले इस सुपरस्टार को आख़िरकार अपनी भूलों का कतई एहसास नहीं रहा। हालांकि उनमें दरियादिली इस हद तक थी कि अपने दोस्त नरेंद्र बेदी को तोहफे में कार तक दे डाली थी।

'आनंद' और 'बावर्ची' में दिग्गज फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी को अपनी अदाकारी का मुरीद बना चुके काका जब 180 फिल्में देकर 40 साल बाद लाइफटाइम एचीवमेंट आईफा अवार्ड लेते हुए स्टेज पर अमिताभ बच्चन से मुखातिब होकर कहा था,

'वो भी एक दौर था, ये भी एक दौर है...' तो उनका हैरतअंगेज सफ़र हसीन ख्वाब-सा लग रहा था। जबकि इस हकीक़त को काका ने शिद्दत से जीने में कोई कसर नहीं रख छोड़ी थी।

शाही जिंदगी से आजीज़ आते हुए बेरहम और मतलबपरस्त दुनिया को अलविदा कहने का इल्म राजेश खन्ना को 20 दिन पहले ही हो गया था। क्योंकि कैंसर की दवाइयां बेअसर होती जा रही थीं। नतीजतन 10 अरब की मिल्कियत डिंपल नहीं, अपनी बेटियों ट्विंकल और रिकी खन्ना के नाम करते हुए कांपते हाथों से अंगूठे का निशान लगा दिया था एक जिम्मेदार बाप ने। ताकि इसे बदला न जा सके। हालांकि डिंपल भी ऐसा ही चाहती थीं। आख़िरी घड़ी में 'नफ़रत की दुनिया छोड़' जाते हुए काका को बखूबी एहसास हो आया था कि वक़्त ऐसा भी कभी आता है, साया भी साथ छोड़ जाता है। बुरा क्या है, भला क्या ! ये तो अल्लाह जानता है ! सच तो ये है कि 'आनंद' बिछड़ कर भी हर हाल में साथ रह जाता है

एक्ट्रेस ने जब थामी बंदूक तो फिल्म हो गई सुपरहिट
निज संवाददाता : सिनेमा का फॉर्मेट और उसकी वे ऑफ मेकिंग में पिछले कुछ सालों में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं। सिनेमा अब पहले जैसा नहीं रहा। टेक्नोलॉजी बदल गई हैं। कहानियां बदल गई हैं। उस हिसाब से स्टार्स के किरदार भी बदले हैं। कभी अपने प्रिय के इंतजार में हाथ में पूजा की थाली लेकर खड़ी दिखती एक्ट्रेसेज ने अब अपने-अपने हाथों में बंदूक थाम ली है। अब मामला आर-पार का है। अब अंदाज एकदम जुदा है। वैसे एक्ट्रेस का ये नया अंदाज और एडॉप्टेबिलीटी फैंस को बहुत भा भी रही है। ऐसा पिछले कुछ सालों में देखने को मिला है। जब-जब किसी एक्ट्रेस ने हाथ में बंदूक थामी है तब-तब उसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है। 100 प्रतिशत केस में अगर ना भी मिली हो तो 85 प्रतिशत केस में मिली है।
अब समांथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म मां इंति बंगारम को ही ले लीजिए। इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिन में ही अपना बजट रिकवर कर लिया है और तेजी से 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है। मां इंति बंगारम एक एक्शन फिल्म है और इसमें समांथा का जबरदस्त एक्शन देखने मिला है। समांथा कई सारे सीन्स में हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं।
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की मर्दानी रानी मुखर्जी ने अपने कमबैक के लिए इस फिल्म सीरीज को चुना और आज ये फिल्म सीरीज उनके करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्म सीरीज मानी जा रही है। इसके तीनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर भी फैंस को निराश नहीं किया। मर्दानी के तीनों पार्ट्स सक्सेसफुल रहे। इस फिल्म फ्रेंचाइजी का पहला और दूसरा पार्ट तो हिट रहा था लेकिन तीसरा पार्ट 80 करोड़ के करीब कमाने के बाद भी एवरज रहा था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ट्रेंड सेटर एक्ट्रेस हैं। वे हर तरह के रोल्स में खुद को ढाल ले जाती हैं और उनकी खूब तारीफ भी होती है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण ने एक अहम रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उन्होंने बंदूक उठाई थी। और नतीजा क्या रहा। फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म साबित हुई थी।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने यूं तो रोमांटिक फिल्में ज्यादा की हैं लेकिन जब भी वे एक्शन मोड में नजर आती हैं तो एक्ट्रेस का एक अलग ही रूप निखर कर आता है और वे अपने रोल्स से किसी को भी निराश नहीं करती हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ एक्शन फिल्मों में कोलाबोरेट किया था। वे 2023 में सलमान खान के साथ टाइगर 3 में जोया के रोल में नजर आई थीं। स्पाई एजेंट के रोल में एक्ट्रेस ने बंदूक उठाई थी और अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया था। इस फिल्म ने 465 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और हिट रही थी।
आलिया भट्ट
कम समय में ही अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कई सारी हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने भी इस सक्सेस मंत्र को अपनाया और एक बेहद कम बजट में बनी फिल्म राजी को सुपरहिट करा दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 में आई राजी फिल्म ने 30 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 210 करोड़ का कलेक्शन किया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। मतलब आलिया के लिए भी बंदूक उठाना लकी साबित हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन हई हैं। वे अब हॉलीवुड के बड़े एक्शन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। वहीं बॉलीवुड में भी उन्होंने डॉन 2 फिल्म के जरिए बंदूक हाथ में थामी थी। वे शाहरुख खान की फिल्म में जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आई थीं। इस फिल्म ने 75 करोड़ के बजट के मुकाबले 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और सुपरहिट रही थी।

अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि
निज संवाददाता : दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारतीय संगीत जगत की सबसे सम्मानित गायिकाओं में से एक, आशा भोसले ने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कई अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर इस महान गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। बिग बी ने लिखा-शोक और शोक। एक पूरा युग... एक अविश्वसनीय... एक अद्भुत, आश्चर्यजनक, विलक्षण हस्ती... कल हमें छोड़कर चली गईं... प्रतिष्ठित, महान आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं। उन्होंने आगे लिखा-अत्यंत शोक में... हर गीत को अपनी आवाज़ से लाइफ देने वाली वर्सेटाइल टैलेंट वाली... स्वर्ग सिधार गईं... और हमें इटरनल म्यूजिक का एक पूरा ज्ञानकोश दे गईं... शरीर हमें छोड़कर चला गया... लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी... उनकी आवाज़ - उनकी आत्मा, हमेशा अमर रहेगी...

कभी लता व आशा की आवाज के बिना अधूरी लगती थी बंगाल की दुर्गा पूजा
निज संवाददाता : एक समय था जब बंगाल की दुर्गा पूजा लाउडस्पीकर पर आशा भोसले और लता मंगेशकर की आवाज़ के बिना अधूरी लगती थी। उनके गाने पूजा रिलीज़ के त्योहारी साउंडस्केप में बुने जाते थे।
दिवंगत संगीतकार सलिल चौधरी की बेटी अंतरा चौधरी याद करती हैं-अगर आप, 1977 में, पंडाल घूमने जाते, तो एक पंडाल में लताजी का 'अज नोय गुन गुन' बजता, जिसे पिताजी (सलिल चौधरी) ने बनाया था, और दूसरे पंडाल में आशाजी का 'किने दे रेशमी छुरी' बजता था।  उस ज़माने में संगीत की ऐसी दौलत थी। आरडी-आशा एक जोड़ी थे, जैसे सलिल-लता थे।
अंतरा कहती हैं- इसकी प्लानिंग महीनों पहले से शुरू हो जाती थी। म्यूज़िक कंपनियां किसी कंपोज़र (संगीतकार) को किसी खास आर्टिस्ट के साथ काम करने के लिए कहती थीं। मुझे लगता है कि आर.डी. बर्मन को आशाजी के लिए ऐसे ही प्रपोज़ल मिलते थे, जैसे पिताजी को लताजी या हेमंत काकू (हेमंत मुखर्जी) के लिए कंपोज़ करने के लिए कहा जाता था।
इंडस्ट्री के लिए, पूजा एक सही मौसम था। अमल बनर्जी, जिन्होंने 1979 से 2018 तक द ग्रामोफ़ोन कंपनी ऑफ़ इंडिया के साथ काम किया, उस क्रेज़ को याद करते हैं। 72 साल के बनर्जी कहते हैं-हमने अपनी पूजा रिलीज़ के लिरिक्स का कलेक्शन, शरद अर्घ्य निकाला, जिसके लिए डीलर्स ने एडवांस पेमेंट किया। ग्राहक हमारे एस्प्लेनेड की दुकान पर लाइन में लगते थे, और लाइन हिंदुस्तान बिल्डिंग तक जाती थी। डिस्क का पहला लॉट आकाशवाणी भवन और रिटेलर्स को बजाने के लिए जाता था। हमने नए गानों को पब्लिसाइज़ करने के लिए शरद अर्घ्य नाम का एक रेडियो प्रोग्राम भी स्पॉन्सर किया।
बनर्जी ने भोसले की पहली पूजा रिलीज़ को 1957 में 78आरपीएम डिस्क से जोड़ा, जिसमें सुधीन दासगुप्ता का कंपोज किया हुआ आकाशे आज रोंगर खेल और नाच मयूरी नाच था। इसके बाद 1959 (मन्ना डे के कंपोजर के साथ), 1961 और 1962 (बिनोद चट्टोपाध्याय के साथ), 1963 (नचिकेता घोष) और 1967 (फिर से मन्ना डे) में रिलीज़ हुईं। वे कहते हैं-लेकिन जब उन्होंने आर.डी. बर्मन के साथ टीम बनाई, तभी इस कोलेबोरेशन से कंपनी को फायदा हुआ।
उनकी पहली पूजा रिलीज़, 'जेते दाओ आमे देको ना', 1969 में आई थी। इसके बाद संध्याबेले तुमी अमी (1971), जाबो की जाबो ना (1974), मोयना बोलो तुमी (1976), और 1980 के दशक में और भी रेगुलर तौर पर, अशबो आर एक दिन (1980), माछेर काटा (1982) और किने दे रेशमी चूड़ी (1984) जैसे गाने आए।
बनर्जी कहते हैं-आरडी-आशा की पूजा रिलीज़ 1980 के दशक में हमारी टॉप पसंद बनीं, इसके बाद मन्ना डे की रिलीज़ आई, जिसने सलिल-लता को पीछे छोड़ दिया।
भोसले का आखिरी पूजा गाना हाल ही में 2018 में आया था। यह आशा ऑडियो द्वारा रिलीज़ किया गया एक सिंगल जिसका टाइटल 'पूजॉय आशा' था।

‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में दिखेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा
निज संवाददाता : कलर्स चैनल का पॉपुलर रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (केकेके) एक बार फिर से नए सीजन के संग टीवी पर वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है। इस शो के नए सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करने वाले हैं। 2025 में शो का टेलीकास्ट नहीं हुआ था, लेकिन इस साल नए सीजन के संग ये रिएलिटी शो वापसी के लिए तैयार है।
कुछ वक्त पहले ही मेकर्स ने नए सीजन की घोषणा की थी। अब धीरे-धीरे शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। फैंस ये जानने के लिए काफी बेताब हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।
बताया जाता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ का नाम सामने आया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली को अक्षरा के कैरेक्टर में काफी पसंद किया गया था. इतना ही नहीं हर्षद चोपड़ा के संग उनकी जोड़ी ने छोटे पर्दे पर आग लगा दी थी।
प्रणाली ने अपने करियर की शुरुआत प्यार पहली बार से की थी। अगर अब प्रणाली इस शो का हिस्सा बनती हैं तो उन्हें संस्कारी बहू का चोला छोड़ अब खतरनाक स्टंट करना पड़ेगा। प्रणाली राठौर के अलावा खबरें हैं कि फरहाना भट्ट, अंकित गुप्ता और ईशा मालवीय जैसे कलाकार भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
जैसे-जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। खतरों के खिलाड़ी शो में सेलेब्स की एक अलग ही पर्सनैलिटी देखने को मिलती है, जो टीवी सीरियल्स के जरिए लोग नहीं देख पाते हैं।
फिलहाल सोशल मीडिया पर शो को लेकर नए-नए अपडेट्स आने शुरू हो चुके हैं। हालांकि, मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर अभी कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन, प्रणाली राठौड़ का नाम सामने आते ही दर्शकों की उत्साह और भी ज्यादा बढ़ चुकी है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नई तस्वीर हुई वायरल
निज संवाददाता : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को एक महीना हो गया है। दोनों जहां एक ओर 'रणबाली' की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं फैंस की नजर इस 'क्यूशट कपल' के उस तस्वीगर पर पड़ी है, जिसमें रश्ि लीका अपने सामी विजय की गोद में बैठी हुई हैं। यह तस्वीोर एक दोस्ते की शादी समारोह से है, जिसे रश्िहुईका के देवर आनंद देवरकोंडा ने शेयर की है। फैंस अब इस पर दिल हार रहे हैं। कोई इन्हेंव 'क्यूयट कपल' बुला रहा है, तो कोई इनके 'सच्चे। प्या र' की तारीफ कर रहा है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई साल डेटिंग के बाद बीते 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लिए। इसके बाद से ही यह कपल इंटरनेट यूजर्स के फेवरेट लिस्टउ में है। अब जो तस्वीीरें वायरल हो रही हैं, वह हैदराबाद में एक दोस्त के शादी के जश्न की हैं। आनंद देवरकोंडा ने 4 तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें से एक में विजय-रश्िंडाका जबकि एक अन्यर में विजय नजर आ रहे हैं।

आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-मेरे पसंदीदा लोग और उनका हमेशा के लिए साथ। इस सबसे प्यारे जोड़े को जिंदगी के सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

इस पोस्टक की दूसरी तस्वीर में रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा की गोद में बैठे हुए देखा जा सकता है। वह दूसरे लोगों के साथ पोज दे रही हैं। यकीनन दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

इन तस्वीैरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा-यार, मैंने आज ही आप दोनों को अपने सपने में देखा। एक दूसरे फैन ने ढेर सारे हार्ट इमोजी के साथ लिखा-क्यूट। पोस्टा के कमेंट सेक्शान में दिल, फायर इमोजी, किस वाली इमोजी की बाढ़ सी आई हुई है। हर किसी की नजर रश्िखा का और विजय की तस्वीवर पर ही है।

'रणबाली' असल जिंदगी की उन घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है, जो ब्रिटिश शासन के दौरान 1854 से 1878 के बीच हुई थीं। इसकी पहली झलक से पता चलता है कि यह औपनिवेशिक इतिहास के एक स्याह अध्याय को दिखाती है, जिसमें उस दौर में हुई बड़े पैमाने पर हिंसा, जबरदस्त आर्थिक लूट और जान-माल के नुकसान का जिक्र है। इस फिल्म में विजय एक स्वतंत्रता सेनानी 'रणबाली' का किरदार निभा रहे हैं। जबकि रश्मिका 'जयम्मा' का किरदार निभाएंगी। अर्नोल्ड वोस्लू इस फिल्म में खलनायक 'सर थियोडोर हेक्टर' के रूप में दिखेंगे। 'रणबाली' का निर्माण नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर ने 'मैत्री मूवी मेकर्स' के बैनर तले किया है। यह फिल्मक इसी साल 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

'धुरंधर : द रिवेंज' ने छह दिनों में दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
निज संवाददाता : ट्रेड के आंकड़ों से पता चलता है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने थिएटर में रिलीज़ होने के छह दिनों के अंदर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडस्ट्री डेटा-ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई इस स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 919 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इसमें भारत में 687.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और विदेशी मार्केट से 231.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है।
फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 135,965 शो में 575.67 करोड़ रुपये है। अपने कलेक्शन में 308.57 करोड़ रुपये और जोड़े। पहले सोमवार को, भारत में रोज़ की कमाई घटकर 65 करोड़ रुपए नेट रह गई। पहले मंगलवार को, धुरंधर 2 ने इंडिया में 56.55 करोड़ रुपए नेट कमाए।
धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर इंडियन जासूस हमज़ा अली मज़ारी का अपना रोल फिर से निभा रहे हैं। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर की बनाई इस फ़िल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी भी हैं।
ल्यारी, कराची में सेट, यह इलाका गैंग वॉर और हिंसक ज़मीनी लड़ाइयों के इतिहास के लिए जाना जाता है। ओरिजिनल धुरंधर कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 पार्लियामेंट अटैक और 26/11 मुंबई अटैक जैसी बड़ी जियोपॉलिटिकल (भू-राजनैतिक) और आतंकी घटनाओं के बैकग्राउंड में खुफिया ऑपरेशन के बारे में थी।
सीक्वल में रणवीर के कैरेक्टर, हमज़ा अली मज़ारी के कराची अंडरवर्ल्ड में आगे बढ़ने को दिखाया गया है, साथ ही जसकीरत सिंह रंगी के तौर पर उनके शुरुआती दिनों को भी दिखाया गया है।

अक्षय कुमार की ‘बॉस’ फिल्म ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
मुंबई : अपने करियर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्मों के साथ कुछ फ्लॉप फिल्मों का भी सामना किया है। अक्षय की एक फिल्म ऐसी रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर भले ही निराश किया, मगर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह फिल्म है ‘बॉस’, जिसने रिलीज के समय खास कमाई नहीं की, लेकिन अपने प्रमोशन के चलते इतिहास रच दिया। फिल्म ‘बॉस’ में अक्षय कुमार के साथ मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, रोनित रॉय और असिन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन इसके लिए बनाया गया एक विशाल पोस्टर चर्चा का केंद्र बन गया। दरअसल, अक्षय कुमार के फैन क्लब द्वारा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक खास पोस्टर तैयार किया गया था। इस पोस्टर को बनाने में करीब चार महीने का समय लगा। जब यह तैयार हुआ, तो इसका आकार इतना बड़ा था कि इसने दुनिया के सबसे बड़े पोस्टर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकार्डस में भी दर्ज किया गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम के लिटल ग्रांसडेन एयरफील्ड में बने एक पोस्टर के नाम था, जिसे मैक्रो आर्ट्स कंपनी ने तैयार किया था। यही कंपनी पॉप स्टार माइकल जेक्सन का विशाल पोस्टर बनाने के लिए भी जानी जाती है। लेकिन ‘बॉस’ के पोस्टर ने इस रिकॉर्ड को करीब 15 से 20 प्रतिशत के अंतर से पीछे छोड़ दिया। अगर इस पोस्टर के आकार की बात करें तो यह लगभग 58.87 मीटर चौड़ा और 54.94 मीटर लंबा था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसका मापन किया और आधिकारिक तौर पर इसे दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर घोषित किया। यह उपलब्धि फिल्म के फ्लॉप होने के बावजूद उसे एक अलग पहचान दिलाने में सफल रही। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही भूत बंगला में दिखाई देंगे, जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज
निज संवाददाता : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। तीन मिनट के फिल्म के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, इंटेंस डायलॉग और बदले की कहानी की झलक देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर और आक्रामक किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वह ‘ल्यारी के किंग’ के रूप में अपने दुश्मनों से बदला लेते दिखाई देते हैं। फिल्म की कहानी पहले भाग की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती नजर आती है और इस बार बदले की कहानी ज्यादा व्यक्तिगत और खतरनाक दिखाई गई है। ट्रेलर में रहमान डकैत के किरदार की झलक भी देखने को मिलती है, जिसे अक्षय खन्ना ने निभाया है। हालांकि पहले भाग में इस किरदार की मौत हो चुकी थी, लेकिन उसकी विरासत और उससे जुड़े संघर्ष को लेकर कहानी में नया सस्पेंस पैदा होता दिख रहा है। ट्रेलर में यह संकेत भी मिलता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद पाकिस्तान में हालात बिगड़ जाते हैं और इसके बाद घटनाएं और भी खतरनाक मोड़ लेती हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय दत्त असलम चौधरी के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा आर. माधवन की मौजूदगी भी फिल्म को और मजबूत बनाती है। ट्रेलर में इन सभी कलाकारों की झलक कहानी में गहराई और रोमांच को बढ़ाती हुई दिखाई देती है। फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंस, बड़े स्तर के फाइट सीन और अलग-अलग लोकेशनों पर होने वाले मिशन की झलक मिलती है। बैकग्राउंड म्यूजिक और तेज रफ्तार एडिटिंग ट्रेलर को और भी प्रभावशाली बनाते हैं। “हौसला – ईंधन – बदला” जैसे डायलॉग्स दर्शकों में रोमांच पैदा करते हैं और फिल्म की थीम को मजबूत बनाते हैं। यह फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है। आदित्य धर ने ही फिल्म को लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म का पहला भाग धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहा था और भारत के साथ-साथ नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी अच्छी कमाई की थी। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इसका सीक्वल पहले से भी बड़ा धमाका कर सकता है।

फातिमा को अमेरिकी बाक्सर से मिली प्रेरणा
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपने दमदार किरदारों और सोशल मीडिया पोस्ट से लगातार सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरों का एक सेट साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। इन तस्वीरों में उनका लुक बेहद पावरफुल, ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा हुआ दिख रहा है। लेकिन पोस्ट की आखिरी स्लाइड ने सबका ध्यान खींचा। इसमें उन्होंने महान अमेरिकी बॉक्सर और प्रोफेशनल चैंपियन मोहम्मद अली की एक आइकॉनिक तस्वीर शामिल की है। फातिमा ने कैप्शन में लिखा “तितली की तरह हल्के रहो, और मधुमक्खी की तरह वार करो, मुहम्मद।” इस पोस्ट से उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग की झलक दिखाई, बल्कि मोहम्मद अली से मिली प्रेरणा को भी साझा किया। उनकी तस्वीरों पर फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू की और कयास लगाए जाने लगे कि फातिमा शायद अपनी आने वाली किसी फिल्म में बॉक्सर की भूमिका निभाने वाली हैं। हालांकि अभिनेत्री ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनका पोस्ट दर्शकों में उत्सुकता जरूर बढ़ा रहा है। फातिमा सना शेख ने 1997 में फिल्म ‘चाची 420’ से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दंगल’, ‘लूडो’, ‘अजीब दास्तान’ और हाल ही में ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर भी वे काफी सक्रिय रहती हैं और फिटनेस, मोटिवेशन और मजेदार कंटेंट से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। वर्तमान में फातिमा कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनका ऐलान जल्द किया जाएगा। हाल ही में वे विजय वर्मा के साथ फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आई थीं, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

अनूप जलोटा ने दी राजपाल यादव को 5 लाख की मदद
निज संवाददाता : बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। वे अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं, जहां पहुंचकर खुद एक्टर ने कुछ दिनों पहले सरेंडर कर दिया था। उन पर 10 साल पुराने चेक बाउंस मामले में 9 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज है। हालांकि, उनके बुरे वक्त में बॉलीवुड के कई एक्टर्स मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। मदद की पब्लिकली अपील सबसे पहले सोनू सूद ने की थी, जिसके बाद अजय देवगन और सलमान खान ने भी मदद की। अब मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने भी राजपाल यादव की मदद की है, साथ ही 5 लाख देने की बात कह दी है। इसके अलावा उनके फैन्स भी मुश्किल समय में एक्टर के साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया के जरिए कई टॉप सेलिब्रिटीज से आगे आकर मदद करने की अपील कर रहे हैं।

हाल ही में अनूप जलोटा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया. दरअसल वो फिलहाल अमेरिका में हैं और वहीं पर उन्हें राजपाल यादव के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद कहा कि-दोस्तों को मदद करनी चाहिए, मैं जानता हूं बहुत लोग इसमें बड़ी-बड़ी राशि से मदद कर रहे हैं। साथ ही आखिर में कहा कि, ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि अगली याचिका में इन सब पैसों से उनका काम हो जाए।

दरअसल अनूप जलोटा ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने सबको जानकारी दी कि वो राजपाल यादव की 5 लाख रुपये की मदद कर रहे हैं। एक्टर इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं और उन्हें 9 करोड़ रुपये लौटाने हैं। अनूप जलोटा वीडियो में कहते दिखे-”मैं अभी अमेरिका में हूं, कुछ कॉन्सर्ट यहां पर करने आया हूं और यहां मुझे पता लगा कि हमारे मित्र राजपाल यादव को फिर से जेल जाना पड़ा है। यह जीवन में ऊंच-नीच चलती रहती हैं, तकलीफें आती हैं जाती हैं। दोस्तों को मदद करनी चाहिए, मैं जानता हूं बहुत लोग इसमें बड़ी-बड़ी राशि से मदद कर रहे हैं। मैं भी अपनी तरफ से 5 लाख रुपये भेज रहा हूं। ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि अगली याचिका में इन सब पैसों से उनका काम हो जाए।

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत
निज संवाददाता : चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की तमाम दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सोमवार 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी। इससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि हमने आपको दो दर्जन से अधिक मौके दिए। साथ ही कोर्ट ने दूसरे पक्ष से भी जमानत याचिका पर जवाब मांगा है।

बार एंड बेंच के अनुसार, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दूसरी पार्टी से भी जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा। अदालत ने कहा-शिकायतकर्ता को जवाब दाखिल करना होगा। जब मैं फाइल देख रहा था, तो मुझे कई ऐसी बातें पता चलीं जिनके बारे में हमें जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने पहले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी। खैर, हम इस पर सोमवार को सुनवाई करेंगे।

सुनवाई के दौरान दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजपाल यादव के 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि चुकाने के आश्वासन पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मामला काफी समय से लंबित है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायालय ने बताया कि पुनरीक्षण सुनवाई और मध्यस्थता कार्यवाही के दौरान कई बार वादे किए जाने के बावजूद, राजपाल यादव ने लगभग 25-30 बार सुनवाई स्थगित करवाई और बकाया राशि का भुगतान नहीं किया।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा-आप जेल इसलिए गए हैं क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया। कोर्ट का कहना है कि राजपाल यादव को कम से कम दो दर्जन से ज्यादा मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। राजपाल यादव ने परिवार में शादी का हवाला देते हुए बेल मांगी थी।

बार एंड बेंच के अनुसार, सुनवाई के दौरान दिल्ली उच्च न्यायालय ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें आपके प्रति सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। आपने अदालत के आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं किया और तभी आत्मसमर्पण किया जब अदालत ने दोबारा आदेश जारी किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुरली प्रोजेक्ट्स के वकील ने याचिका का विरोध करते हुए तर्क दिया कि बचाव पक्ष पिछली सुनवाई के दौरान भ्रम या गलत सूचना का दावा नहीं कर सकता। खासकर तब जब राजपाल यादव का प्रतिनिधित्व उस समय भी उन्हीं वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर उपाध्याय ने किया था।

राजपाल यादव के वकील ने अंतरिम जमानत का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया कि अभिनेता अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होना चाहते हैं। वकील ने पीठ को यह भी आश्वासन दिया कि राजपाल यादव बकाया राशि जमा करने के लिए तैयार हैं और उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सदस्यों और अन्य लोगों से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।