खेल - Gambheer Samachar

विश्वकप में हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मारपीट की
फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन के हाथों मिली 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने आपा खो दिया और वे विजेता टीम के खिलाड़ियों से मारपीट तक करने लगे जिसकी कड़ी आलोचना हो रही है।   प्रशंसकों और पूर्व दिग्गजों ने इस प्रकार के व्यवहार को शर्मनाक बताया है। 1-0 की दिल तोड़ने वाली हार झेलने के बाद, अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे स्पेनिश खिलाड़ियों पर टूट पड़े। स्पेनिश दल पर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे खेल का मैदान देखते ही देखते किसी अखाड़े जैसा लगने लगा। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने फुटबॉल जगत को स्तब्ध कर दिया है और अर्जेंटीना की टीम को उसकी हार से भी ज्यादा आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
यह शर्मनाक घटना तब शुरू हुई जब अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया को घूंसा मारने के लिए अपना हाथ उठाया और उनके साथी गावी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसी बीच, अर्जेंटीना के नाहुएल मोलिना ने स्पेन के कप्तान रोड्री के सिर पर मुक्का मार दिया। खिलाड़ियों के बीच हुई इस हाथापाई को रोकने के लिए रेफरी और कई अन्य खिलाड़ियों को बीच में आन पड़ा। यह नजारा देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे दिग्गज फुटबॉलरों ने भी अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना की और उनके इस व्यवहार को शर्मनाक अैर खेल भावना के विपरीत बताया।
इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर और कमेंट्री कर रहे मीका रिचर्ड्स ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा, यह बेहद निंदनीय है, इसकी जितने आलोचना की जाये वह कम है। वे हर बार मर्यादा की सभी सीमाएं लांघने की कगार पर रहते हैं। मैच खत्म होने के बाद इस तरह की हरकतें देखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। सच कहूं तो यह बेहद शर्मनाक है। परेडेस जैसे खिलाड़ी से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती। हम सब जानते हैं कि मैच हारने पर कैसा महसूस होता है, लेकिन इस तरह का व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
वहीं इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर वेन रूनी ने भी अर्जेंटीना के बर्ताव पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, मुझे यह देखकर कोई हैरानी नहीं हुई। हमने अर्जेंटीना को पहले भी ऐसा करते देखा है। यह बेहद दुखद है। उनकी तरफ से यह बहुत ही घटिया हरकत है। रूनी ने कहा, अगर आप का कोई मैच हारते हैं तो शालीनता दिखाइए। यह सिर्फ इस बात की बौखलाहट है कि वे खेल में पिछड़ गए थे और अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने एंजो फर्नांडीज का भी जिक्र किया, जिन्हें मैच के दौरान रेड कार्ड दिखाया गया था, जिस पर दिग्गज लियोनल मेसी भी रेफरी से बहस करते नजर आए थे। यह घटना मैच के दौरान बढ़  रहे तनाव को दिखात है, जिसका अंत खराबा हुआ।
अर्जेंटीना के इन खिलाड़ियों ने केवल हार ही नहीं झेली, बल्कि अपने व्यवहार से खेल और देश की छवि को भी शर्मसार किया है। विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित मंच पर मारपीट की ऐसी घटनाएँ खेल भावना के खिलाफ हैं और भविष्य के खिलाड़ियों के लिए एक गलत मिसाल पेश करती हैं। खेल में हार-जीत होना उसका हिस्सा होने के कारण स्वाभाविक है पर हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026
निज संवाददाता : फीफा वर्ल्ड कप 2026  जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। खिताब के लिए अब स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, तो दूसरी ओर स्पेन 16 साल बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगा।
स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है और अब दूसरे खिताब से सिर्फ एक जीत दूर है। वहीं अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है। लियोनेल मेसी एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे, जबकि स्पेन की नजरें युवा स्टार लामिन यामाल पर टिकी रहेंगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार फाइनल मुकाबला 20 जुलाई की देर रात 12:30 बजे शुरू होगा। फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में फाइनल का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE5 पर होगी, जो टूर्नामेंट का आधिकारिक डिजिटल ब्रॉडकास्टर है। ZEE5 पर मुकाबला देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। Jio यूजर्स JioTV ऐप पर DD Sports की फीड देख सकते हैं। टीवी दर्शक DD Sports, Unite8 Sports और Unite8 Sports HD पर मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का मौका है। अगर वह खिताब बचाने में सफल रहती है तो 1958 और 1962 में लगातार विश्व कप जीतने वाले ब्राजील के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं स्पेन के पास अपने इतिहास का दूसराफीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका होगा।

युवराज सिंह की आईपीएल में वापसी तय
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की आईपीएल में वापसी लगभग तय हो गई है, जिसमें वह इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होकर नई जिम्मेदारी का आगाज करेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को खत्म हुए अभी अधिक समय नहीं बीता है तो वहीं अभी से अगले सीजन को लेकर अभी से फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें वह आईपीएल 2027 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के सपोर्ट स्टाफ में दिखने वाले हैं। युवराज के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जो पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य रहे हैं उनकी भी वापसी तय मानी जा रही है।

अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या जैसे खिलाड़ियों को किया मेंटर

युवराज सिंह को लेकर समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई पर सामने आई खबर के अनुसार युवराज सिंह आईपीएल के 20वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के बल्लेबाजी कोच पद को संभाल सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग को अलविदा कहने के बाद से 44 साल के युवराज सिंह पिछले काफी समय से कई युवा खिलाड़ियों के लिए मेंटर की भूमिका को अदा कर रहे हैं जिसमें अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है जिन्होंने आईपीएल 2026 के सीजन में शानदार प्रदर्शन बल्ले से किया था। युवराज सिंह पहली बार आधिकारिक तौर पर आईपीएल में कोचिंग के सेटअप में कदम रखेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी निराशाजनक रहा था आईपीएल 2026 सीजन

अब तक एकबार भी आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर सकी दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 19वें सीजन की शुरुआत तो काफी शानदार तरीके से की थी लेकिन उसके बाद उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स 14 मैचों में से सिर्फ 7 में ही जीत हासिल कर सकी और 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते वह प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर सके थे। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल के अलावा हेड कोच हेमंग बदानी को कई फैसलों के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब अगले सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में बदलाव तय है जिसमें युवराज सिंह और सौरव गांगुली की एंट्री होगी। इसके अलावा स्क्वाड में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का कार्यकाल समाप्त
बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), श्रेयस अय्यर को भारत का अगला टी20 कप्तान नियुक्त जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाना चाहता है। इससे साफ है कि कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सूर्या का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। उन्हें कप्तानी से तो हटाया ही जा रहा है, साथ ही खराब फॉर्म के चलते आगामी टी20 सीरीज से टीम से भी बाहर किया जा सकता है। वहीं उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी अक्षर पटेल से लेकर युवा तिलक वर्मा को सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि बीसीसीआई की चयनसमिति अब बदलाव के लिए तैयार हो गयी है। बीसीसीआई की ऑनलाइन एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस फैसले को मंजूरी मिल सकती है। एपेक्स कमेटी मुख्य चयनकर्ता को सूचित करेगी कि अगली बैठक में सूर्यकुमार कप्तान के तौर पर शामिल रहेंगे या नहीं। उनकी जगह अय्यर यह भूमिका निभाएंगे। सूर्यकुमार को हटाने और श्रेयस को नया कप्तान बनाने को लेकर सहमति बन चुकी है। हालांकि, शुरुआत में मुख्य कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को कप्तान बनाना चाहते थे पर बीसीसीआई और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर के नाम पर ही सहमति जताई। बाद में कोच, बोर्ड और चयनकर्ताओं के बीच अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाने को लेकर अंतिम सहमति बन गई। सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने हाल ही में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था, अपनी खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किए जा रहे हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित होने वाली टीम में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। बीसीसीआई का यह कदम 2026 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम को एक नई दिशा और नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अय्यर के लिए बतौर कप्तान पहली सीरीज आयरलैंड के खिलाफ होगी। भारतीय टीम 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौर पर रवाना होगी, जहां उन्हें मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई जल्द ही इन दौरों के लिए टीम की घोषणा करेगी। इसके बाद नए कप्तान और उप-कप्तान की आधिकारिक घोषणा होगी। भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे का पहला टी20 मैच 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा टी20 28 जून को भी सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में ही शाम 7:30 बजे से होगा। इसके बाद भारत का इंग्लैंड दौरा 2026 शुरू होगा। पहला टी20 1 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में रात 11 बजे से, दूसरा 4 जुलाई को मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से, तीसरा 7 जुलाई को नॉटिंघम में रात 11 बजे से, चौथा 9 जुलाई को ब्रिस्टल में रात 11 बजे से और पांचवां व अंतिम टी20 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में रात 11 बजे से खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में एक नई भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

विश्व कप से पहले रोहित-हार्दिक की खराब फिटनेस से बीसीसीआई चिंतित
मुम्बई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की चिन्ताएं बढ़ गयी हैं। इससे इन दोनो के ही आगामी एकदिवसीय विश्वकप में खेलने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बीसीसीआई चयनसमिति क्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले विश्वकप के लिए रणनीति तैयार करने में लगी है। ऐसे में वह इन दोनो ही प्रमुख खिलाड़ियों की फिटने को लेकर संशय में है। इन दोनो को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है पर कहा गया है कि इनके खेलने का फैसला फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। अगयर ये 100 फीसदी फिट हुए तो ही खेल पायेंगे। बोर्ड 35 साल के हो रहे रोहित की शारीरिक क्षमता और 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने की उनकी तैयारी को लेकर संशय में है। चयनकर्ताओं ने रोहित की विस्तृत फिटनेस रिपोर्ट मांगी है, क्योंकि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन सप्ताह तक कोई मैच नहीं खेल पाये थे। रोहित उन तीन सप्ताह के दौरान बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में भी नहीं पहुंचे हालांकि उन्होंने अपना वजन घटाया है पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या उनका शरीर हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट का पूरा भार उठा पाएगा या नहीं। करियर के इस मोड़ पर शरीर को पूरी तरह ठीक होने में अधिक समय लगता है क्योंकि 50 ओवरों तक फील्डिंग करनी होती है। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी चयनकर्ताओं को संदेह बना हुआ है। उनकी 10 ओवर पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। चयन बैठक से ठीक 48 घंटे पहले तक हार्दिक की फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट जवाब उपलब्ध नहीं था। उन्होंने 2 मई के बाद से ही मुंबई इंडियंस के लिए कोई मैच नहीं खेला था, चेन्नई में एक मुकाबले के बाद उन्होंने पीठ में ऐंठन की शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि हार्दिक निजी तौर पर रिलायंस की सुविधा और वानखेड़े स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं पर अभी ये साफ नहीं है कि उन्हें अपनी फिटनेस पूरी तरह से साबित करने के लिए क्या मापदंड पूरे करने होंगे। चयनकर्ताओं की मुख्य चिंता उनके पूरे 10 ओवर गेंदबाजी न कर पाने की आशंका है।

गांगुली के अनुसार अभी आधे मुकाबल बचे हुए है
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है आईपीएल में सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं और ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता है कि कौन सी टीम जीतेगी । पंजाब किंग्स अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए काफी अच्छा कर रही है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी उसे कड़ी टक्कर दे रही हैं। अन्य टीमों भी उलटफेर कर रही हैं। कुल मिलाकर टूर्नामेंट अभी संतुलित हाल में है और कोई भी टीम आगे जा सकती है। इसलिए ये नहीं कहा जा सकता है ये टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। गांगुली के अनुसार अभी करीब आधे मुकाबल बचे हुए है और ऐसे में ये टूर्नामेंट किसी भी दिशा में जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाये तो अभी कोई भी टीम ऊपर आ सकती है क्योंकि इस बार काफी अच्छी प्रतिस्पर्घा हो रही है। । अंक तालिका में भी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। पंजाब किग्स अभी पहले स्थान पर चल रही है। वहीं दूसरे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है और तीसरे पर राजस्थान रॉयल्स वह चौथे पर सनराइजर्स हैदराबाद है। गुजरात टाइटन्स पांचवें स्थान पर है।

लियोनेल मेसी पर 70 लाख डॉलर का मुकदमा दायर
अर्जेंटीना : अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी शिकंजे में फंस गये हैं। एक इवेंट प्रमोटर ने अनुबंध को तोड़ने के लिए मेसी पर मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट के अनुसार मियामी स्थित एक इवेंट प्रमोटर ने उन पर पिछले साल एक प्रदर्शनी मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज न कराकर 70 लाख डॉलर के अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। इससे मैसी विवादों में फंस गये हैं। विड म्यूजिक ग्रुप नामक इस प्रमोटर ने पिछले महीने मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और अनुबंध के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था। इस मामले में मेसी या एएफए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या टिप्पणी सामने नहीं आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। मेसी को विश्व के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अपनी असाधारण प्रतिभा और अद्वितीय खेल कौशल के कारण, वह मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम दोनों के लिए एक अमूल्य खिलाड़ी हैं। उनके दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं, जो उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए अक्सर मोटी रकम चुकाने को तैयार रहते हैं। यही कारण है कि उनकी अनुपस्थिति का सीधा असर आयोजकों की कमाई और दर्शकों की उम्मीदों पर पड़ता है, जिससे ऐसे अनुबंधों का उल्लंघन वित्तीय और प्रतिष्ठा दोनों के लिहाज से महंगा साबित हो सकता है। शिकायतकर्ता विड म्यूजिक ग्रुप ने दावा किया है कि उसने पिछले साल गर्मियों में अर्जेंटीना के वेनेजुएला और प्यूर्टोरिको के खिलाफ होने वाले दो मैत्री मैचों के लिए एएफए के साथ एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत, यह स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया था कि मेसी को प्रत्येक मैच में कम से कम 30 मिनट खेलना अनिवार्य होगा, बशर्ते कि वह किसी चोट से ग्रस्त न हों। हालांकि, प्रमोटर का आरोप है कि इस शर्त का उल्लंघन करते हुए मेसी वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर उपस्थित नहीं हुए। इस घटना के बाद, विड म्यूजिक ग्रुप का कहना है कि उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए वे 70 लाख डॉलर का दावा कर रहे हैं।

रवींद्र जडेजा बने टी20 क्रिकेट के दूसरे भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने 4000 रन और 200 विकेट लिए
आईपीएल : आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मुकाबले में जडेजा ने टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए और इसी के साथ वह टी20 फॉर्मेट में 4000 रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ हार्दिक पांड्या ही हासिल कर पाए हैं। वैश्विक स्तर पर, जडेजा यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बन गए हैं, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाता है। इस मैच में जडेजा ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और रोमारियो शेफर्ड का महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया। मैच की बात करें तो, राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी से मिले 202 रनों के विशाल लक्ष्य को 6 विकेट से अपने नाम किया। आरसीबी द्वारा निर्धारित 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत हालांकि खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। 15 साल के वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वैभव के आगे आरसीबी के गेंदबाज बेबस नजर आए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए एक छोर संभाले रखा और नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 22 रनों का योगदान दिया। यह इस सीजन में आरसीबी की पहली हार है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा है।

संजू सैमसन को आईसीसी ने मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है।
संजू सैमसन के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 काफी अच्छा गया था। शुरुआती मैचों में वे भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे रहे। लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा संजू सैमसन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की, इस बीच अब आईसीसी ने संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है। उनकी टक्कर पहले तो भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगी, साथ ही साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन से भी जीतना पड़ेगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बाद फाइनल में भी संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी
आईसीसी ने मार्च माह के प्लेयर ऑफ मंथ के लिए तीन नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इसमें पहला नाम संजू सैमसन का है। दरअसल टी20 विश्व कप 2026 भले ही फरवरी में शुरू हो गया ​हो, लेकिन संजू का असली फॉर्म मार्च में ही नजर आया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए करो या मरो के मुकाबले में संजू ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका​ निभाई।

मार्च के महीने में दिखा संजू सैमसन का जबरदस्त जलवा
इसके बाद जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ तो वहां भी संजू सैमसन ने धमाकेदार अंदाज में 89 रन बनाए। फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोले, उन्होंने खिताब भिड़ंत में भी 89 रन बनाए। इस तरह से आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में संजू ने बैक टू बैक तीन अर्धशतक लगाए। यही वजह रही कि संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी दिया गया। केवल मार्च की बात की जाए तो संजू ने उसमें 137.50 के जबरदस्त एवरेज और 199.27 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइजन भी नॉमिनेटेड
इसके बाद बात करते हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की। उन्हें भी आईसीसी ने नॉमिनेट किया है। जसप्रीत बुमराह का भी भारत को विश्व कप दिलाने में बहुत ही अहम रोल रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद सेमीफाइनल में भी उन्होंने गजब की गेंदबाी करते हुए एक विकेट चटकाया। हालांकि उन्हें विकेट तो ज्यादा नहीं मिले, लेकिन जिस तरह की किफायती गेंदबाजी बुमराह ने की, वो अतुलनीय रही। इसके बाद विश्व कप के फाइनल में बुमराह ने चार ओवर में केवल 15 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इन दो भारतीयों के अलावा आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन का भी नाम शामिल किया है। उन्होंने भी मार्च के महीने में अच्छा खेल दिखाया।

मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच
आईपीएल : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मैच जीत लिया है. यह एमआई का अपना सबसे बड़ा रन चीज है. टीम ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. संबसे जयदा रायन रिकेलटन ने 81 रन बनाए. वहीं ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 78 रन की पारी खेली.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। केकेआर ने मजबूत शुरुआत की. टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने भी 21 गेंदों पर 33 रन बनाए। मुंबई से शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। कोलकाता नाइट राइडर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने नीली जर्सी वाली मुंबई की टीम ने बिना विकेट गंवाए ही 100 रन स्कोर बोर्ड पर खड़े कर दिया. रोहित शर्मा ने 78 और रायन रिकेल्टन ने 81 रन बनाए।  कप्तान हार्दिक ने 18 रन की नाबाद पारी खेली. मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी. वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट लिए. 14 साल बाद IPL में पहला मैच जीतकर एमआई ने इतिहास रचा.

विराट कोहली, ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तुलना में
नई दिल्ली : आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कोहली की फिटनेस और निरंतरता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया है। आकाश चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि विराट कोहली की फिटनेस उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। उन्होंने याद दिलाया कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने में कोहली की भूमिका बेहद अहम रही थी। कोहली ने उस सीजन में 15 मैचों में 657 रन बनाए थे और आठ अर्धशतक जड़े थे, जो उनकी शानदार फॉर्म का प्रमाण है। चोपड़ा के मुताबिक, कोहली जब एक बार लय पकड़ लेते हैं तो लगातार रन बनाते हैं। साथ ही, सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने से उन्हें पारी की शुरुआत से ही समय मिलता है, जिससे वह खुद को बेहतर तरीके से सेट कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यही बात रोहित शर्मा पर भी लागू होती है, लेकिन मौजूदा समय में कोहली की निरंतरता उन्हें बढ़त दिलाती है। वहीं एमएस धोनी को लेकर चोपड़ा ने कहा कि उनके लिए आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धोनी की उम्र 40 साल से अधिक हो चुकी है और लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद सीधे आईपीएल में उतरना आसान नहीं होता। इसके अलावा, निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें बहुत कम गेंदें खेलने का मौका मिलता है और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभानी होती है, जिससे उनका काम और कठिन हो जाता है। रोहित शर्मा को लेकर चोपड़ा ने कहा कि उनसे एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मुंबई इंडियंस के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए रोहित की भूमिका पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत देने की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब टीम में क्विंटन डी कॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाज मौजूद हों, तो शुरुआती ओवरों का अधिकतम फायदा उठाना बेहद जरूरी हो जाता है। कुल मिलाकर, आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईपीएल 2026 में जहां अनुभव और आक्रामकता अहम भूमिका निभाएंगे, वहीं फिटनेस और निरंतरता के दम पर विराट कोहली बाकी दिग्गजों से आगे निकल सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्मणाचारी श्रीकांत ने कहा
मुम्बई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्मणाचारी श्रीकांत ने कहा है आईपीएल के इस सत्र में हार्दिक पंड्या की जगह पर सूर्यकुमार यादव को मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनाया जाना चाहिये। पंड्या की कप्तानी में पिछले सत्र में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में कई दिग्गजों का मानना है कि इस बार किसी और को ये जिम्मेदारी दी जानी चाहिये। मुंबई इंडियंस की टीम को इस सत्र में अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलना है। मुबई ने साल 2024 सत्र में रोहित शर्मा को हटाकर पंड्या को कप्तान बनाया था, तभी से इस फैसले का विराट होता आया है। इसके पीछे कारण ये रहा कि लीग में मुम्बई सबसे नीचे रही। इसके बाद हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठे। पिछले सत्र में टीम प्लेऑफ तक पहुंची पर खिताब नहीं जीत पायी, इसके बाद से ही पंड्या लोगों के निशाने पर हैं है।श्रीकांत ने कहा कि टीम में रोहित और सूर्यकुमार जैसे अनुभवी कप्तान हार्दिक के अंडर खेल रहे हैं, जो एक अजीब स्थिति है। श्रीकांत के अनुसार, एक सत्र के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाकर देखना चाहिए। इससे टीम की किस्मत बदल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पंड्या स्वयं कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार को कप्तान बनने का समर्थन करें तो टीम और बेहतर हो सकती है। मुंबई इंडियंस टीम मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिशेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, श्रेयस रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे समेत कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।