टीएमसी के बागी सांसदों पर बिफरीं महुआ मोइत्रा

कहा-हिम्मत है तो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें

टीएमसी के बागी सांसदों पर बिफरीं महुआ मोइत्रा


निज संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। जनादेश एनडीए  के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।
बता दें कि  तृणमूल  सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है।
काकोली दस्तीदार का कहना है कि 20 सांसद एनडीए को सपोर्ट करेंगे। काकोली घोष दस्तीदार, जो व्हिप के पद से हटाए जाने के बाद पार्टी से नाराज थीं, ने कहा कि लोगों के फैसले को देखते हुए, उनका मानना है कि उनका “आगे का राजनीतिक रास्ता एनडीए के साथ होना चाहिए।
काकोली घोष दस्तीदार ने कहा-उनके समेत तृणमूल के लगभग 20 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर एनडीए  का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है।  वहीं, बागी तृणमूल सांसद शर्मिला सरकार ने कहा-हम 20 सांसद का एक अलग ग्रुप बना रहे हैं और एनडीए को सपोर्ट करने जा रहे हैं। काकोली घोष दस्तीदार हमारी चीफ व्हिप हैं और शताब्दी रॉय हमारी डिप्टी लीडर हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश...
मंत्री नंदी से यूपीडा की कमान वापस लेने पर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
जापान के बाद नेपाल ने भी आमों पर लगाया प्रतिबंध
'दीदी बदल गई हैं'
शुभेंदु की प्रशासनिक बैठक में शामिल हुए टीएमसी के दो सांसद
टीएमसी के बागी सांसदों पर बिफरीं महुआ मोइत्रा
यूथ एसोसिएशन ऑफ मोहम्मद अली पार्क दुर्गापूजा कमेटी के सदस्यों ने अपने 58वें वर्ष की तैयारी से पहले