मिट्टी की कमी से कुम्हारों की रोजी-रोटी संकट में

कोलकाता में रैली निकालकर सरकार से लगाई गुहार

मिट्टी की कमी से कुम्हारों की रोजी-रोटी संकट में

कोलकाता : कोलकाता में मिट्टी की भारी कमी को लेकर कुम्हारों और शिल्पकारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अपनी पारंपरिक कला और आजीविका पर मंडरा रहे संकट के खिलाफ बड़ी संख्या में शिल्पकार सड़कों पर उतरे और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

60ec2995-2b01-4b59-968d-49f576f3759b

प्रदर्शनकारियों ने रामलीला मैदान से रानी रश्मोनी एवेन्यू तक एक लंबी रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और विभिन्न मांगों से जुड़े बैनर लेकर अपनी समस्याओं को सामने रखा। रैली के बाद शिल्पकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा और मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

a7bfc0b1-226f-4420-892c-c53f83bd40cc

शिल्पकारों का कहना है कि मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन और अन्य पारंपरिक कलाकृतियां बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मिट्टी नहीं मिल पा रही है। उनका आरोप है कि पिछले कई वर्षों से मिट्टी की आपूर्ति प्रभावित रही है, लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कथित मिट्टी माफियापर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अवैध गतिविधियों के कारण आम कुम्हारों तक मिट्टी पहुंच ही नहीं पा रही है।

image (7)

कुम्हारों का कहना है कि मिट्टी की कमी का सीधा असर उनके रोजगार और आय पर पड़ रहा है। कई परिवारों की आजीविका पूरी तरह इस पारंपरिक कला पर निर्भर है। यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो हजारों शिल्पकारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि मिट्टी की आपूर्ति को नियमित किया जाए, अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई हो और कुम्हार समुदाय को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उनका कहना है कि यह केवल रोजगार का नहीं, बल्कि बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को बचाने का भी सवाल है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश...
मंत्री नंदी से यूपीडा की कमान वापस लेने पर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
जापान के बाद नेपाल ने भी आमों पर लगाया प्रतिबंध
'दीदी बदल गई हैं'
शुभेंदु की प्रशासनिक बैठक में शामिल हुए टीएमसी के दो सांसद
टीएमसी के बागी सांसदों पर बिफरीं महुआ मोइत्रा
यूथ एसोसिएशन ऑफ मोहम्मद अली पार्क दुर्गापूजा कमेटी के सदस्यों ने अपने 58वें वर्ष की तैयारी से पहले