यूथ एसोसिएशन ऑफ मोहम्मद अली पार्क दुर्गापूजा कमेटी के सदस्यों ने अपने 58वें वर्ष की तैयारी से पहले
तापस रॉय को चेयरमैन और विनय दुबे को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया
कोलकाता : 9 जून, 2026: मध्य कोलकाता के सबसे मशहूर और प्रतिष्ठित दुर्गापूजा आयोजकों में से एक, यूथ एसोसिएशन ऑफ मोहम्मद अली पार्क दुर्गापूजा कमेटी के सदस्यों ने राज्य में बीजेपी सरकार में विधायक और कैबिनेट मंत्री तापस रॉय को अपना चेयरमैन और समाजसेवी विनय दुबे को अपना वाइस चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है।
यह अहम फैसला एक ऐसे अहम मोड़ पर लिया गया हैं, जब एसोसिएशन इस राज्य के मशहूर उत्सव दुर्गा पूजा के 58वें साल के उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। पूरे विश्व में यह त्योहार कलात्मक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक नवाचार और सामुदायिक जुड़ाव की अपनी अलग पहचान बना चुका है।
वर्ष 1969 में स्थापित यूथ एसोसिएशन ऑफ मोहम्मद अली पार्क ने अपनी शानदार थीम-आधारित प्रस्तुतियों, बेहतरीन आर्किटेक्चरल रचनाओं और सार्थक सामाजिक पहलों के लिए व्यापक प्रशंसा हासिल की है। दशकों से यह पूजा कोलकाता में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली और मशहूर दुर्गा पूजाओं में से एक बनकर उभरी है, जो देश-विदेश से लाखों भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करती है।
इस मौके पर यूथ एसोसिएशन ऑफ मोहम्मद अली पार्क दुर्गापूजा कमेटी के महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, मोहम्मद अली पार्क दुर्गापूजा हमेशा रचनात्मकता, सांस्कृतिक उत्कृष्टता और सामुदायिक भावना का प्रतीक रही है। अब जब हम अपने 58वें साल के उत्सव की तैयारी कर रहे हैं, इस बीच हमें तापस रॉय को चेयरमैन के तौर पर और विनय दुबे को वाइस चेयरमैन के तौर पर कमेटी में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है।
कमेटी के सभी सदस्यों का अटूट विश्वास और भरोसा है कि उनका मार्गदर्शन, विजन और जनसेवा के प्रति समर्पण, भक्तों और पर्यटकों के लिए दुर्गा पूजा के एक समृद्ध और यादगार अनुभव को पेश करने की हमारी कोशिशों को और मजबूत करेगा। हम एक ऐसा जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं, जो न केवल कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करे, बल्कि समावेशिता, सद्भाव और सामाजिक ज़िम्मेदारी के उन मूल्यों को भी दिखाए जो हमारी पूजा की पहचान हैं।
यह एसोसिएशन दुर्गापूजा की समृद्ध परंपराओं और विरासत को बनाए रखने के साथ-साथ नए विचारों और पहलों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज में सकारात्मक योगदान देते हैं और भक्तों के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
यूथ एसोसिएशन ऑफ मोहम्मद अली पार्क के बारे में:
यह मध्य कोलकाता की सबसे लोकप्रिय दुर्गा पूजाओं में से एक हैं। मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा के जरिये कमेटी के सदस्य प्रति वर्ष मंडप सज्जा और प्रतिमा के जरिये अपनी शानदार वास्तुकला का प्रदर्शन कर समाज को एक शाश्वत संदेश देने की कोशिश करते है। मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा समिति ने विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार जीते हैं और इसलिए इसे कोलकाता की प्रतिष्ठित दुर्गा पूजाओं में से एक माना जाता है। इसका आयोजन 1969 में स्थापित यूथ एसोसिएशन द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। यह उत्तर और मध्य कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित कमेटियों में से एक है।
