टीएमसी से निलंबित नेता के रिश्तेदार पर शिकंजा कसना शुरू

पुलिस जब्त करेगी करोड़ों की संपत्ति

टीएमसी से निलंबित नेता के रिश्तेदार पर शिकंजा कसना शुरू


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता के एक रिश्तेदार पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने पत्रकारों को बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर के रिश्तेदार का मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला के नालदाहारी जैसे इलाकों में जमीन, मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित कुल 14 संपत्तियां, 15 बैंक खाते और वाहन कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबीर की बेटी के ससुर शरीफुल इस्लाम की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तब शुरू की गई, जब आरोप लगे कि ये संपत्तियां पिछले कई वर्षों में नशीले पदार्थों के व्यापार के माध्यम से अर्जित की गई थीं।
टीएमसी से निलंबित होने के बाद जनता उन्नयन पार्टी (जेएपी) का गठन करने वाले कबीर ने आरोपों से इनकार किया। पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। एसपी ने बताया-पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में शरीफुल इस्लाम की 10.73 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी द्वारा अर्जित संपत्तियां उसकी ज्ञात आय के अनुपात से कहीं अधिक थीं। निचली अदालत के आदेश के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच पूरी होने के बाद हम आगे की जानकारी साझा करेंगे।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई शरीफुल इस्लाम के रिश्तेदार जियाउर रहमान की गिरफ्तारी के बाद की गई, जिसे कथित तौर पर पिछले साल 25 मार्च को लगभग 500 ग्राम मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया था।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

13 फरवरी रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत
धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन की विजया एकदाशी का व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है...
1 अप्रैल से मिलेगा 'बेरोज़गार भत्ता'
टीएमसी से निलंबित नेता के रिश्तेदार पर शिकंजा कसना शुरू
‘हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आएं’ -भाजपा नेता दिलीप घोष ने की अपील
बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन
बेटी के हल्दी समारोह के दिन आग में झुलसी महिला
प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से की मुलाकात.