जेएनयू के दीक्षांत समारोह में धर्मेंद्र प्रधान ने लिया हिस्सा

विश्वविद्यालय की जमकर तारीफ की

जेएनयू के दीक्षांत समारोह में धर्मेंद्र प्रधान ने लिया हिस्सा


निज संवाददाता : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू)  के 9 वे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर समेत अन्य अधिकारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जेएनयू  की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जेएनयू  अपने समय से काफी आगे सोचने वाला एक प्रयोगशाला रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के साथ-साथ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भी मौजूद रहे।
प्रधान ने इस दौरान जेएनयू के कुछ पुराने छात्रों के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि डीपी त्रिपाठी, कॉमरेड सीताराम येचुरी, कॉमरेड प्रकाश और मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके अच्छे मित्र और वर्तमान सांसद, डॉ. जोन बिट्रॉस जैसे पूर्व छात्रों ने सार्वजनिक जीवन में विशेष पहचान बनाई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जेएनयू की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिटिकल थिकिंग जेएनयू की आत्मा में है। जेएनयू  में बहस, चर्चा, सांस्कृतिक विचार की जीवंत संस्कृति रही है। जेएनयू एक बौद्धिक केंद्र रहा है। जहां विचारों को परखा और विकसित किया जाता है, जो आगे चलकर राष्ट्रीय नीतियों में योगदान देते हैं।
शिक्षा मंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में छात्रों को लेकर लिखा कि आप में से कुछ संसद और विधानसभाओं तक पहुँचकर लोकतंत्र को सुदृढ़ करें, कुछ कर्तव्य भवन में राष्ट्र सेवा का दायित्व निभाएं। 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेएनयू  की डिग्री केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। आगे कहा कि जेएनयू  ने यह सुनिश्चित करके एक मिसाल पेश की है कि सभी पृष्ठभूमि के छात्रों को बेहतर करने का समान अवसर दिया जाए।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News