साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा

किस राशि और नक्षत्र को करेगा सबसे ज्यादा प्रभावित

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई देगा। जिसे आम भाषा में ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर यानी होलिका दहन के दिन लग रहा है। चूंकि भारत में ये ग्रहण दिखाई दे रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। यहां आप जानेंगे इस चंद्र ग्रहण की टाइमिंग, सूतक समय और अन्य जरूरी जानकारी।

 

चंद्र ग्रहण टाइमिंग 
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ - 06:26 PM
चन्द्र ग्रहण समाप्त - 06:46 PM
चन्द्रोदय - 06:26 PM
प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 03:21 PM
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 06:46 PM
 चंद्र ग्रहण सूतक टाइम
सूतक प्रारम्भ - 09:39 AM
सूतक समाप्त - 06:46 PM

 सूतक प्रारम्भ - 03:28 PM सूतक समाप्त - 06:46 PM

चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा 

 ग्रहण लगभग संपूर्ण एशिया में, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका और रूस में दृश्यमान होगा। भारत में भी ये चंद्र ग्रहण शाम में कुछ समय के लिए दिखाई देगा। 

चंद्र ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा 
चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। यही कारण है कि इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर ही इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इस दौरान तेज धार वाली चीजों जैसे चाकू, कैंची या सुई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के समय आराम करना सबसे बेहतर माना गया है।
ग्रहण के दौरान खाना बनाने या खाने से बचें। 
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें। 
( यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। )

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News