राहुल गांधी ने चुनाव आयोग व मोदी सरकार पर साधा निशाना
कहा-हमें विरोध-प्रदर्शनों से रोका जा रहा
निज संवाददाता : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमें पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।
उन्होंने कहा-पहले दिन हमें चुनाव आयोग के दफ्तर के पास रोका गया। इसके बाद हमने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की इच्छा जताई, फिर भी कल जैसा सभी ने देखा कि हमें वहां भी रोका गया। हमारे लोगों पर हमले किए गए। असलियत यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने एक आपराधिक साजिश के जरिए देश को हाईजैक कर लिया है। संविधान को खत्म कर दिया है और वोट चुरा लिए हैं।
राहुल ने आगे कहा-हम विपक्ष के लोग आपको भरोसा दिलाते हैं कि उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें सजा मिलेगी। यह हमारी गारंटी है। आप देखेंगे कि इन चार लोगों को सजा मिलेगी।
