पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर धर्मेंद्र प्रधान ने मां समलेश्वरी मंदिर में दीप जलाए
लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की
निज संवाददाता : गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर में माता समलेश्वरी मंदिर में दीप जलाए। उन्होंने मोदी जी के स्वस्थ, लंबे और शुभ जीवन की कामना की। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है। सड़क-बिजली जैसे बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीबों की मदद से लेकर नए आइडिया और व्यवसाय तक… हर क्षेत्र में बहुत अच्छी और ऐतिहासिक तरक्की हुई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों का जीवन आसान हुआ है, मौके बढ़े हैं और हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास में अच्छे शासन और जनता की सेवा को सबसे ऊपर रखा है। इससे सरकार का काम ज्यादा साफ-सुथरा, जवाबदेह और लोगों के हित में हुआ है। उनके नेतृत्व में भारत की पुरानी सभ्यता और संस्कृति को दुनिया में नई पहचान और इज्जत मिली है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत अपनी जड़ों से ताकत लेकर नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा करते रहने के लिए प्रार्थना करता हूं।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान चला रही है।
