दुर्गा पूजा के बीच राज्यसभा उपचुनाव 

कोयल मल्लिक की खाली सीट के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग

दुर्गा पूजा के बीच राज्यसभा उपचुनाव 

निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव की गहमागहमी अभी थमी भी नहीं थी कि राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए चुनाव की बात सामने आ गई है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक के इस्तीफे से खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वोटिंग 16 अक्टूबर को होगी। 
मालूम हो कि कोएल मल्लिक ने इस साल जुलाई में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 16 जुलाई को उन्होंने दिल्ली में तत्कालीन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था। अभिनेत्री कुछ महीने पहले ही तृणमूल के नॉमिनेशन पर उच्च सदन (राज्यसभा) पहुंची थीं। उनके इस्तीफे से पार्टी के लिए राज्यसभा में एक और सीट खाली हो गई।
कोयल से पहले, तृणमूल के तीन अन्य राज्यसभा सदस्यों—सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक—ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। बाद में, वे तीनों पूर्व सांसद बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए। नतीजतन,  उनके इस्तीफे के तुरंत बाद राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगने लगीं कि क्या कोयल मल्लिक भी उसी रास्ते पर चलेंगी।
राज्यसभा में कोयल का कार्यकाल काफी छोटा रहा। तृणमूल ने पहले 2026 में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। उनके साथ राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो और मेनका गुरुस्वामी जैसी प्रमुख हस्तियों को भी मैदान में उतारा गया था। उन्होंने अप्रैल में उच्च सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। हालांकि, उन्हें अपनी संसदीय भूमिका निभाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला; कई रिपोर्टों से पता चलता है कि राज्यसभा के पूरे सत्र में भाग लेने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News