पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से की बातचीत 

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से की बातचीत 


निज संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके 'स्क्रीन टाइम' को कम करने में मदद करने की अपील की है। पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से बातचीत के दौरान कहा कि समाज के सभी लोगों को छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना चाहिए।
मोदी ने शिक्षकों से बातचीत से बातचीत के दौरान नए शिक्षण के तरीके, क्लासरूम में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से अपने आधिकारिक निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की, जहां उन्होंने उनसे बदलते समय के हिसाब से टीचिंग के तरीकों को अपनाने और नई पीढ़ी की जरूरतों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल करने के बारे में बात की।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षकों को छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन से आगे बढ़कर उनके व्यवहार और रोजमर्रा के जीवन पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त परिवारों की संख्या में कमी आने के कारण बच्चों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
मोदी ने नशे की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों में यह पता लगाना मुश्किल होता है कि कोई इसकी चपेट में आ गया है या नहीं, क्योंकि यह पता ही नहीं चलता कि कौन किसे क्या दे रहा है। उन्होंने कहा-ऐसी परिस्थितियों में शिक्षकों को जागरूकता फैलाने की पहल करनी चाहिए और यदि किसी बच्चे के व्यवहार में कोई बदलाव दिखाई दे तो उस पर भी बारीकी से नजर रखनी चाहिए।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि बच्चों की पहली पाठशाला उसका घर होती है। माता-पिता उन्हें प्रारंभिक शिक्षा...
एयर इंडिया ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को मारिजुआना पीने के लिए सस्पेंड कर दिया
'मिर्जापुर: द मूवी' को थिएटर्स में लाने के पीछे की वजह का मेकर्स ने किया खुलासा
89 बच्चों की मौत के बाद मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और एमएसवीपी  हटाए गए
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से की बातचीत 
प्लेन के बाथरूम में टॉयलेट पेपर के बीच टिशू मिले 
उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात