जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा


निज संवाददाता : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एनएससी  के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान हैंगर से हवाई पट्टी की ओर जा रहा था।
हादसे के समय माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट में पायलट और एक ट्रेनी एनएससी  कैडेट मौजूद थेष। दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। एयरपोर्ट परिसर में विमान की ग्राउंड मूवमेंट के दौरान यह टक्कर हुई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह लापरवाही हो सकती है। हालांकि, घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। टक्कर के बाद माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट को तकनीकी जांच के लिए रखा गया है। जांच पूरी होने और विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इसे दोबारा उड़ाने की अनुमति दी जाएगी।
इस घटना में पायलट और एनसीसी  कैडेट के सुरक्षित रहने से राहत की बात है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विमान और ग्राउंड वाहन की टक्कर को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरता से देखा जा रहा है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान की मूवमेंट के दौरान ग्राउंड हैंडलिंग वाहन वहां कैसे पहुंचा और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News