केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल


निज संवाददाता : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने  शुक्रवार को राज्यसभा में "राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026"  पेश किया है। इस ऐतिहासिक फैसले का मकसद राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम'  को भी वही कानूनी सुरक्षा देना है,  जो अभी राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान यानी 'जन गण मन'  को मिली हुई है।
अगर यह बिल संसद से पास हो जाता है,  तो जानबूझकर 'वंदे मातरम' के गायन में बाधा डालना,  उसे रोकना या कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना कानून के तहत अपराध माना जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सम्मान और देश की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए उठाया गया है।
बिल का उद्देश्य
•    यह बिल 1971 के "राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम" में संशोधन का प्रस्ताव करता है।
•    अभी इस कानून के तहत राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का अपमान दंडनीय है।
•    संशोधन के बाद राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को भी इसी कानून के दायरे में लाया जाएगा।
क्या है सजा?
•    बिल के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर 'वंदे मातरम' के गायन को रोकता है या उसमें बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकेगी।
•    ऐसे मामले में अधिकतम तीन साल की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, यह तभी लागू होगा जब बिल संसद से पास होकर कानून बन जाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

सेवाश्रय प्रोजेक्ट में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा सेवाश्रय प्रोजेक्ट में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
निज संवाददाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विधानसभा में सेवाश्रय हेल्थ कैंप को लेकर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों...
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे आंदोलनकारी छात्र
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
छात्राओं को धमकाने और परेशान करने के आरोप में कॉलेज प्रोफेसर गिरफ्तार
कनाडा में पंजाबी लड़की की दर्दनाक हत्या
अन्नपूर्णा योजना से जुड़े मसलों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों को दिया खास निर्देश