बांकीपुर सीट से जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार

बांकीपुर सीट से जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार


निज संवाददाता : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी)  की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह 2009 का पुराना धोखाधड़ी (420) का केस है। कोर्ट के आदेश पर ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। मगर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ये लोग षड्यंत्र कर रहे हैं। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। अभी मैं दिल्ली में हूं, जल्द ही बिहार आऊंगा। वहां सरकारों को घेरने का काम करूंगा। बिहार आकर मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम कोर्ट में जाएंगे और लड़ेंगे।
जनशक्ति जनता दल की ओर से बयान जारी किया गया कि हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
राष्ट्रीय जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि वीणा मानवी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से इस बार का उपचुनाव लड़ रहे हैं और इस तरह चुनावी राजनीति में अपनी शुरुआत की। यहां 13 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। वोटिंग 30 जुलाई को होगी और वोटों की गिनती 3 अगस्त को की जाएगी। बीजेपी के पास 1990 के दशक से बांकीपुर सीट है। इस सीट पर बीजेपी की तरफ से नीरज कुमार सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका नाम अभिषेक कुमार बंटी की जगह पर फिर से घोषित किया गया

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News