शुभेंदु ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात
निज संवाददाता : मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी पहली बार दिल्ली गए। उन्होंने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री ने दावा किया कि सिर्फ शुभेंदु अधिकारी ही बंगाल को बेहतर बना सकते हैं।
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा-बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। वह राजनीतिक अनुभव से भरे व्यक्ति हैं। मुझे विश्वास है कि शुभेंदु बंगाल को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए काम करेंगे। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि दोनों ने क्या चर्चा की।
गुरुवार को दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक के बाद शुभेंदु दिल्ली के लिए निकल गए। रात में पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। कयास लगाया जा रहा है वे शायद कैबिनेट विस्तार को लेकर मिले।
