मणिपुर में बंगाल के बीएसएफ कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

मणिपुर में बंगाल के बीएसएफ कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या


निज संवाददाता : मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को गश्त के दौरान बीएसएफ के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांस्टेबल मिथुन मंडल शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात दिशा से चलाई गई गोली की चपेट में आ गए। पश्चिम बंगाल के भगजान टोला गांव निवासी मंडल को इंफाल के एक अस्पताल में ले जाया गया। यहां शाम करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने हत्या की निंदा की और मृतक के परिजन के प्रति संवेदना जताई।
उन्होंने कहा कि आज उखरुल के मोंगकोट चेपु में गश्त के दौरान कांस्टेबल मिथुन मंडल (170 बटालियन, बीएसएफ) को गोली मारे जाने की घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। मंडल ने रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि कुकी गांव मोंगकोट चेपु और पड़ोसी तंगखुल नगा में फरवरी में दो समुदायों के बीच जातीय झड़पें शुरू होने के बाद से गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News