राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन
पीएम मोदी समेत तमाम पार्टी के नेताओं ने दी शुभकामना
निज संवाददाता : लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी से जेएमएम तक के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
कॉकरोच जनता पार्टी ने भी राहुल गांधी को बर्थडे विश करते हुए बड़ी मांग की है। कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे आपको लंबी और खुशहाल ज़िंदगी दें। हमें उम्मीद है कि आप संसद में युवाओं की आवाज उठाएंगे।
गौरतलब है कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजीं और उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना क।
