अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (कल्याण कोष) की प्रथम राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक संपन्न,

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (कल्याण कोष) की प्रथम राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक संपन्न,

अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज कुमार मित्तल ने साक्षात्कार में कहा कि  कोई भी अग्र बंधु असहाय न रहे और  विशेष जोर देकर कहा कि हमारा एक ही संकल्प,अग्र समाज के सहयोग का संकल्प.पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (अग्र कल्याण कोष)अपनी पंच अग्र कल्याण योजनाओं  के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा सेवा भाव कार्यों को संपादित कर रही है। (राज कुमार मित्तल).

 • ₹365 जन सहयोग अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प

• सहायता वितरण में एकरूपता पर विशेष जोर

• दिवंगत माता-पिता की स्मृति में "सिल्वर स्मृति पदक" योजना को मिली स्वीकृति 

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (कल्याण कोष) की प्रथम राष्ट्रीय ऑनलाइन जूम बैठक शनिवार, 18 जुलाई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार मित्तल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला फरमानिया ने किया। देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े कुल 18 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने सहभागिता करते हुए संगठन की भावी योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया।

बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रीय चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य, भावी कार्ययोजना, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा कल्याण कोष की कार्यप्रणाली पर विस्तृत एवं प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक पदाधिकारी नियमित जनसंपर्क एवं सेवा-भाव से कार्य करे, तो कल्याण कोष समाज के आर्थिक रूप से कमजोर अग्र बंधुओं के लिए एक सशक्त सहारा बन सकता है।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (कल्याण कोष) गाइड लाइन–2026 के प्रमुख प्रावधानों का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। राष्ट्रीय परिषद एवं राष्ट्रीय समन्वय समिति की भूमिका, संगठनात्मक उत्तरदायित्व तथा कार्य-प्रणाली पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

सदस्यों को संस्था द्वारा संचालित अग्र शिक्षा योजना, अग्र स्वास्थ्य योजना, अग्र लाडली विवाह योजना, वृद्ध कल्याण योजना एवं आपदा कल्याण योजना की जानकारी दी गई। साथ ही आय संग्रहण हेतु फॉर्म-12 तथा सहायता आवेदन हेतु फॉर्म-13 के उपयोग एवं महत्व से भी अवगत कराया गया।

बैठक का प्रमुख आकर्षण संस्था की महत्वाकांक्षी "जन सहयोग कूपन योजना–2026" रही। जानकारी दी गई कि "प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन, एक रुपये के समतुल्य वार्षिक ₹365 सहयोग" के माध्यम से समाज के अधिकाधिक परिवारों को इस सेवा अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रथम चरण में 500 पुस्तिकाएँ (5,000 कूपन) मुद्रित कर अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है।

इसके साथ ही "पंच पदक सहयोग प्रोत्साहन योजना" एवं "चार पदक कूपन प्रोत्साहन पुरस्कार योजना" का भी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसके अंतर्गत उत्कृष्ट सहयोग कर्ताओं एवं सक्रिय पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों के पदक एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

बैठक में "सहायता राशि आबंटन प्रक्रिया विनियमन" के प्रमुख प्रावधानों को प्रस्तुत करते हुए सहायता वितरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता, उत्तरदायित्व एवं एकरूपता सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया।

अध्यक्ष की अनुमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, यह भी स्वीकृत किया गया कि 51,000/- सहयोग श्रेणी में प्रायोगिक रूप से, दिवंगत माता अथवा पिता की स्मृति में "सिल्वर स्मृति पदक" प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय का सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार मित्तल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल धन संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं विश्वास की स्थायी व्यवस्था स्थापित करना है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कल्याण कोष में प्राप्त कुल सहयोग राशि का 70 प्रतिशत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं लाडली विवाह योजनाओं पर, 15 प्रतिशत वृद्ध एवं आपदा कल्याण योजनाओं पर तथा केवल 15 प्रतिशत प्रशासनिक एवं कार्यालयीन व्ययों पर व्यय किया जाएगा। 

कल्याण कोष के अधीन चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों विशेषतः "जन सहयोग कूपन योजना–2026" के कुशल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने अपील की, कि अधिकाधिक अग्र बंधु इस सेवा अभियान से जुड़ें एवं इसे सफल बनाएं।  

बैठक के अंत में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला फरमानिया ने सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष की अनुमति से बैठक के सफल समापन की घोषणा की गई।

जारीकर्ता :
मीडिया प्रकोष्ठ 
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (कल्याण कोष)

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

उत्तर प्रदेश में 330 किमी का नया कॉरिडोर, उत्तर प्रदेश में 330 किमी का नया कॉरिडोर,
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और अहम...
विश्वकप में हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मारपीट की
दमदम में साढ़े तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न
बंगाल में अमूल की एंट्री के साथ अमित शाह ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
हाईकोर्ट ने अभिषेक को विदेश में इलाज कराने की नहीं दी  इजाज़त 
संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने देश की हालिया कामयाबी पर रोशनी डाली
बंगाल के सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य हुई बांग्ला भाषा