'कॉकरोच' वाली टिप्पणी के बाद महिला रैफ अधिकारी विवादों में

महुआ मोइत्रा ने की कड़ी आलोचना

'कॉकरोच' वाली टिप्पणी के बाद महिला रैफ अधिकारी विवादों में


निज संवाददाता : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट के बीच एक नया विवाद सामने आया है। सीजेपी के संसद मार्च में प्रदर्शनकारियो की पुलिस और आरएएफ (रैफ)  से संघर्ष हुआ था। इसमें रैफ  की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत के हाथ में चोट लगने की बात सामने आई थी। उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू भी दिए थे, लेकिन खुद इंस्टग्राम पर सीजेपी प्रोटेस्ट की आलोचना और कमेंट को लेकर विवादों में आ गई हैं। उनकी एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद सीजेपी  ने उन पर प्रदर्शनकारियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी उन्हें घेर लिया है। सोनिया सहरावत हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं।
इस पोस्ट की आलोचना टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी की है। उन्होंने एक्स पर स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए करते हुए लिखा है कि रैफ  असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की इंस्टा पोस्ट हमारे बच्चों (प्रदर्शनकारियों) को कॉकरोच कह रही है। आइए पता करें कि वह कौन हैं, कहां रहती हैं और उनका रिकॉर्ड क्या है? आइए ऐसे हर कट्टरपंथी का नाम उजागर करें, उन्हें शर्मिंदा करें और कानून के दायरे में लाएं। दरअसल जो स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। उसमें लिखा था कि आंदोलन करने वालों को चिढ़ाते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है 'काकरोच, जो अपनी हालत सुधार नहीं सकते हैं चले हैं देश की हालत सुधारने'। सोनिया सहरावत की 3स्टार_सोनिया नाम से इंस्टग्राम प्रोफाइल है, हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने स्टोरी को हटा दिया था।
20 जुलाई को सीजेपी ने ‘संसद चलो’ मार्च निकाला था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। सीजेपी के संस्थापक  अभिजीत दिपके  ने मौके पर मौजूद रैफ  अधिकारी सोनिया सहरावत से सीधे सवाल किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। सोनिया सहरावत ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके जवानों ने किसी प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट नहीं की और महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता थी।
सोनिया सहरावत सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)  में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वह रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ)  में तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी पॉपुलारिटी है। इस विवाद में फंसने के बाद लोगों ने उनके बारे में जानकारी निकाली है। इसके मुताबिक इंस्टाग्राम पर उनके 6.21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर फिटनेस, डांस, ट्रेंडिंग रील्स, निजी जीवन और वर्दी में ड्यूटी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें पोस्ट होती रहती हैं। इस पूरे विवाद पर हालांकि अभी सीआरपीएफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोनिया सहरावत वह हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा पास करके वर्दीधारी करियर चुना और 2023 से बल में कार्यरत हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

सेवाश्रय प्रोजेक्ट में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा सेवाश्रय प्रोजेक्ट में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
निज संवाददाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विधानसभा में सेवाश्रय हेल्थ कैंप को लेकर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों...
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे आंदोलनकारी छात्र
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
छात्राओं को धमकाने और परेशान करने के आरोप में कॉलेज प्रोफेसर गिरफ्तार
कनाडा में पंजाबी लड़की की दर्दनाक हत्या
अन्नपूर्णा योजना से जुड़े मसलों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों को दिया खास निर्देश