‘पार्टी हमारे लिए मां की तरह है’

बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

‘पार्टी हमारे लिए मां की तरह है’


निज संवाददाता : पीएम मोदी ने आज बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्रसेवा का सौभाग्य दिया। उन्होंने कहा कि मैं देशभर के कोटि-कोटि भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा को समर्थन करने वाले मेरे देश के सभी नागरिकों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय जिन पांच राज्यों में चुनाव है, वहां भी पार्टी में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं। कार्यशैली में नयापन देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है, नवीन जी ने पार्टी में नवीनता भर दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय जिन पांच राज्यों में चुनाव है, वहां भी पार्टी में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं। कार्यशैली में नयापन देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है, नवीन जी ने पार्टी में नवीनता भर दी है। पीएम मोदी ने कहा आज भाजपा जिस शिखर पर है। उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विशाल और पवित्र वट वृक्ष के नीचे हमें साफ नीयत के साथ सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखने की प्रेरणा मिली। फिर शुरुआत के कुछ दशकों में हमने संगठन के लिए नीतियां निर्धारित करने में अपनी ऊर्जा लगाई। उसके बाद जो समय आया जब भाजपा ने पूरी निष्ठा के साथ खुद को एक सशक्त कैडर आधारित पार्टी बनाने में झोंक दिया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में दिखेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  की अक्षरा ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में दिखेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  की अक्षरा
निज संवाददाता : कलर्स चैनल का पॉपुलर रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (केकेके) एक बार फिर से नए सीजन के...
गोल्ड जीतने वाली पूर्व एथलीट स्वप्ना ने मंदिर में पूजा देकर नॉमिनेशन पेपर भरा 
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता राकेश को अंतरिम ज़मानत दी
पानीहाटी की बीजेपी उम्मीदवार के बयान से मचा बवाल
चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं
‘पार्टी हमारे लिए मां की तरह है’
संजू सैमसन को आईसीसी ने मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है।