पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीएसएफ के अफसरों व जवानों की छुट्टियां रद्द

बंगाल में की गई है सीएपीएफ की सबसे ज्यादा तैनाती

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीएसएफ के अफसरों व जवानों की छुट्टियां रद्द

 

निज संवाददाता : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अफसरों और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) में भी कार्मिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लगभग ढाई से तीन लाख जवानों को तैनात किया गया है। सीएपीएफ जवानों की सबसे ज्यादा तैनाती पश्चिम बंगाल में की गई है।   

बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब ‘सीमा सुरक्षा बल’ के अधिकारियों और जवानों को इतने बड़े पैमाने पर वापस बुलाया जा रहा है। युद्ध या किसी आपात स्थिति में ही ऐसे आदेश जारी हुए हैं। अगर किसी अन्य कारण से कार्मिकों को छुट्टी से वापस बुलाया भी गया है तो उनकी संख्या कम ही रही है। जिन अफसरों और जवानों की छुट्टियां रद्द की गई हैं, उनमें अधिकतर की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के चुनाव में लगी है। 

सीआरपीएफ के पश्चिम बंगाल सेक्टर के आईजी व स्टेट फोर्स कोऑर्डिनेटर शलभ माथुर ने सात अप्रैल को पश्चिम बंगाल के स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर (एसपीएनओ) व एडीजी लीगल को पत्र लिखकर जवानों के साथ ठहरने वाले केंद्रीय बलों के कमांडरों के लिए पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

सीजफायर के बाद भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी सीजफायर के बाद भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी
    निज संवाददाता : ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास, तेहरान ने बुधवार को नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी
कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो प्लेन को कार ने टक्कर मारी
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीएसएफ के अफसरों व जवानों की छुट्टियां रद्द
‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में दिखेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  की अक्षरा
गोल्ड जीतने वाली पूर्व एथलीट स्वप्ना ने मंदिर में पूजा देकर नॉमिनेशन पेपर भरा 
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता राकेश को अंतरिम ज़मानत दी
पानीहाटी की बीजेपी उम्मीदवार के बयान से मचा बवाल