न्यूटाउन गेस्ट हाउस से 2.20 करोड़ रुपए बरामद
सात लोग गिरफ्तार
निज संवाददाता : विधाननगर पुलिस ने न्यूटाउन के एक गेस्ट हाउस से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। जांचकर्ताओं ने सोमवार रात गेस्ट हाउस पर अचानक छापा मारा। रात भर सर्च जारी रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सर्च के दौरान गेस्ट हाउस से 2. 20 करोड़ रुपये बरामद हुए।
विधाननगर पुलिस की साइबर क्राइम और इंटेलिजेंस विंग ने सोमवार रात न्यूटाउन के गेस्ट हाउस में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और गेस्ट हाउस में किस मकसद से रखी गई थी। जांचकर्ता यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या हवाला के जरिए पैसे को लॉन्ड्र करने की कोई योजना थी। पुलिस ने गेस्ट हाउस से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
एक गुप्त सूत्र से सूचना मिलने पर, विधाननगर पुलिस की साइबर क्राइम विंग के अधिकारी सोमवार रात गेस्ट हाउस पहुंचे। सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। आरोप था कि गेस्ट हाउस में साइबर फ्रॉड के लिए पैसे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस आरोप के आधार पर जांच चल रही थी। इसके तुरंत बाद, बड़ी रकम बरामद हुई।
