क्लासमेट्स पर लगा पेशाब मिला पानी पिलाने का आरोप

दो छात्राओं की शिकायत पर हेडमास्टर ने सलाह दी-चॉकलेट खा लो तुम्हें बेहतर लगेगा!

क्लासमेट्स पर लगा पेशाब मिला पानी पिलाने का आरोप

 

निज संवाददाता : मध्य प्रदेश के एक स्कूल में क्लासमेट्स द्वारा दो छात्राओं को पेशाब मिला हुआ पानी पिलाने का मामला सामने आया है। जब लड़कियां शिकायत लेकर हेडमास्टर के पास गईं, तो उन्होंने कथित तौर पर उनसे कहा-थोड़ी चॉकलेट खा लो; अच्छा लगेगा। राज्य के गुना ज़िले के एक सरकारी स्कूल में हुई इस घटना से हंगामा मच गया है और हेडमास्टर के बर्ताव की आलोचना हो रही है।
सोमवार को गुना के एक प्राइमरी स्कूल में लगे आरोपों के बाद, ज़िला स्कूल शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। इस घटना से अभिभावकों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने मंगलवार को स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोपी छात्रों और हेडमास्टर के लिए सज़ा की मांग की गई।
गुना के ज़िला मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल ने कहा-दो छात्राओं ने आरोप लगाया कि कुछ क्लासमेट्स ने उनकी पानी की बोतलों में पेशाब मिला दिया था। उन्होंने अनजाने में उसे पी लिया और उन्हें तब पता चला जब दूसरे छात्र इस मामले पर बात करने लगे। ज़िला मजिस्ट्रेट ने आगे कहा कि घटना के बारे में पता चलने पर लड़कियां शिकायत करने हेडमास्टर के पास गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेडमास्टर ने उनसे 10 रुपये की चॉकलेट खरीदकर खाने को कहा, जिसका मतलब था कि इससे मामला सुलझ जाएगा।
सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट मंजूषा खत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया। हेडमास्टर को नोटिस जारी किया गया है और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। उस रिपोर्ट के आधार पर ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल
निज संवाददाता : अजय देवगन ने साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर अपना सबसे बड़ा कमाल दिखा दिया है। जो...
एयर फ़ोर्स चीफ़ एपी सिंह ने अलग ड्रोन फोर्स बनाने की संभावना को किया खारिज
2021 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता के ‘पैर में लगी चोट’ की नए सिरे से जांच करेगी सरकार : शुभेंदु अधिकारी
सिलीगुड़ी में मवेशी चोर होने के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या 
9/11 से मिले 'सबक'  के आधार पर उड़ान से जुड़े नियमों में किए गए थे बदलाव
जल्द बनने वाला है षडाष्टक योग, बुध-शनि का खास योग,
आवारा कुत्ते ने 56 लोगों को काटा