मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला

गंवाना पड़ा बायां हाथ, आरोपी गिरफ्तार

 मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला

निज संवाददाता : देश की आर्थिक राजधानी की जीवन-रेखा कही जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छेड़छाड़, बदसलूकी और क्रूरता की एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। बोरीवली से विरार की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस भयानक घटना में महिला का बायां हाथ कट गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब ट्रेन नायगांव स्टेशन के पास पहुंची, तो आरोपी ने महिला के सीने के पास गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और उसे अपनी चप्पल से मारा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी, तब आरोपी ने उसे दोनों हाथों से जोर का धक्का दिया, जिससे वह ट्रैक पर गिर गई। महिला को गंभीर चोटें आईं; ट्रेन के पहियों के नीचे आने से उसका बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई, जिसमें 16 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 4 नवंबर को हुई, जब महिला बोरीवली से नायगांव की ओर यात्रा कर रही थी। जैसे ही ट्रेन नायगांव स्टेशन पहुंची, आरोपी ने महिला के सीने के पास गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और उसे अपनी चप्पल से मारा। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे। पीड़िता के अनुसार, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी, तब आरोपी ने अचानक उसे दोनों हाथों से जोर का धक्का दिया। वह दो डिब्बों के बीच की जगह से रेलवे ट्रैक पर गिर गई। जब उसने खुद को बचाने के लिए वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश की, तो लोकल ट्रेन चलने लगी। उसका बायां हाथ पहियों के नीचे आ गया, जिससे कोहनी के नीचे से उसका हाथ कट गया। उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई, जिसमें 16 टांके लगे हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का होगा अंतरण शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का होगा अंतरण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24...
 मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला
केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएगी
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर चला बुलडोजर
राज्य के पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास का निधन
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, नए सियासी मोर्चे का ऐलान