ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, नए सियासी मोर्चे का ऐलान

AIMIM और ASP (KR) गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और चंद्रशेखर मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे.

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, नए सियासी मोर्चे का ऐलान

उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाया है

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नया सियासी गठबंधन बन गया है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है. दोनों पार्टियों ने अपने गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा है. साथ ही ऐलान किया है कि ये गठबंधन यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. गठबंधन की तरफ से चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे. 

गुरुवार, 12 नवंबर को लखनऊ में दोनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, उनका गठबंधन दलितों, मुसलमानों, युवाओं, किसानों और समाज के उन दूसरे तबकों की आवाज बनेगा, जिन्हें अक्सर राजनीति में पीछे छोड़ दिया जाता है.

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या ये गठबंधन यूपी में तीसरा राजनीतिक मोर्चा बनने जा रहा है, तो चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, इसे सिर्फ तीसरा मोर्चा समझना ठीक नहीं होगा. उनके मुताबिक, ये सामाजिक बदलाव की लड़ाई लड़ने वाला ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ (SPM) है.चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा है कि, ‘भाजपा का लक्ष्य संविधान और आरक्षण ख़त्म करना है. मैं इनसे कहता हूं कि इन्हें दिन में तारे दिखा देंगे.’ उन्होंने कहा कि, हम 2027 में सत्ता परिवर्तन करेंगे. हमारा मोर्चा परिवर्तन का मोर्चा है. आज़ाद ने आगे कहा कि हमारा दिल बड़ा है. हम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को ऑफर देते हैं कि वो भी हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ें, जो भी हमारे साथ भाजपा को हटाने आएगा हम उसे शामिल करेंगे.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, वो चंद्रशेखर की बातों से सहमत हैं, और चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे. उन्होंने कहा कि, यूपी में तीसरी बार भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए ये एक मज़बूत विकल्प होगा. बीजेपी को रोकने के साथ-साथ जो ज़मीनी मुद्दे हैं. हम इन सब मुद्दों पर लड़ेंगे. 

अब इस गठबंधन को समझने के लिए यूपी की मौजूदा सियासत पर नजर डालना जरूरी है. राज्य में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की तैयारी कर रही है. दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर उसे चुनौती देने की कोशिश में हैं. उधर, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी अपनी खोई हुई सियासी ज़मीन को वापस लाने की कोशिश में हैं. ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर का साथ आना यूपी की चुनावी राजनीति में एक नया समीकरण बनाने की कोशिश है.

अगर वोट बैंक की बात करें तो उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19 फीसदी और दलित आबादी लगभग 21 फीसदी है. यानी दोनों समुदायों की कुल आबादी करीब 40 फीसदी है. नए गठबंधन की नजर इसी बड़े वोट बैंक पर है.

इस गठबंधन का असर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक पर पड़ सकता है. सपा का मुख्य जनाधार मुस्लिम और यादव वोटर माने जाते हैं, जबकि बसपा की राजनीति का बड़ा आधार दलित वोट बैंक रहा है. ऐसे में नए गठबंधन के मैदान में उतरने से विपक्षी दलों के वोटों में सेंधमारी हो सकती है. इसका चुनावी फायदा बीजेपी को मिल सकता है.

हालांकि, इस गठबंधन के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या दलित और मुस्लिम वोटरों को एक साथ लाने का उसका दावा वोटों में भी बदल पाएगा? फिलहाल दोनों पार्टियों ने अपनी मंशा साफ कर दी है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले महीनों में ये मोर्चा अपने संगठन और चुनावी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाता है.

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का होगा अंतरण शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का होगा अंतरण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24...
 मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला
केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएगी
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर चला बुलडोजर
राज्य के पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास का निधन
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, नए सियासी मोर्चे का ऐलान