टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर चला बुलडोजर

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर चला बुलडोजर


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह कोलकाता नगर निगम ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बना एक अस्थायी ढांचा हटा दिया। यह ढांचा उनकी सुरक्षा के लिए उनके कालीघाट स्थित घर के बाहर बनाया गया था। नगर निगम की इस कार्रवाई पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों ने फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर रखा है।
मंत्री दिलीप घोष ने गुरुवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा-ममता बनर्जी का परिवार सरकारी सुविधाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी है और उसने इनका सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है। उनके परिवार के सदस्यों ने फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर रखा है। ऐसा बहुत से नेताओं ने किया है। पहले भी बुलडोजर चला है और अभी भी चल रहा है। दिलीप घोष ने कहा कि पहले जब नेताओं के अवैध अतिक्रमण के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई होगी तो आम लोग खुद अवैध कब्जे को छोड़ देंगे।
वहीं, दूसरी तरफ, एक्स  पर एक पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने लिखा-कोलकाता के अधिकारी एक बार फिर सरकारी पुलिस वाहनों का इस्तेमाल मेरे आवास के आसपास निगरानी रखने और मुझ पर जासूसी करने के लिए कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भी उन्होंने इसी तरह की रेकी (निगरानी) की थी, जिसके बाद 7 नवंबर को उपद्रवियों ने हमला कर दिया। चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुझे पूरी आशंका है कि एक और हमले की योजना बनाई जा रही है।
पोस्ट में आगे कहा गया, 'क्या इसका मकसद मुझे डराना और चुप कराना है, जबकि पूरे राज्य में बलात्कार और अन्य अपराध बेरोकटोक जारी हैं? बीजेपी  सरकार मेरी आवाज से इतनी डरी हुई क्यों है?  और मेरी बार-बार की शिकायतों के बावजूद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया?  क्या पुलिस बल का इस्तेमाल नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है, या सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत रखने वालों को डराने के लिए?'

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का होगा अंतरण शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का होगा अंतरण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24...
 मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला
केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएगी
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर चला बुलडोजर
राज्य के पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास का निधन
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, नए सियासी मोर्चे का ऐलान