'दिमागी नक्सल' वाले कमेंट पर अभिनेता प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

'दिमागी नक्सल' वाले कमेंट पर अभिनेता प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना


निज संवाददाता : दक्षिण के बड़े अभिनेता प्रकाश राज ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले कमेंट पर उन्हें आड़े हाथों लिया। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नजर आए। इस वीडियो में वो चेतावनी भी देते हुए नजर आए। प्रकाश राज लोगों से अनुरोध करते हैं कि दिमागी बनो अंधभक्त नहीं और सवाल करो गुलामी नहीं।
प्रकाश राज वीडियो में कहते हैं-हैलो दोस्तों,साथियों। बीते दिन 15 अगस्त आजादी दिवस के दिन, हमने दो लोगों को काम करते देखा। एक हमारे सुप्रीम लीडर, जिन्होंने स्वीकार किया कि लोगों ने सरकार से उनकी जवाबदेही को लेकर मुश्किल सवाल किया। हमारे दिमागी ने सवाल किए, जिनके पास ब्रेन्स है। इसके बावजूद भी उन्हें नाम दिया जाता है, अरबन नक्सल, विकसित विरोधी, कीड़ा, कॉकरोच...अब उन्हें एक नया टाइटल दिया गया है।
प्रकाश राज आगे कहते हैं-उनका नामकरण किया गया है, दिमागी नक्सल्स। दूसरी बात ये है कि दिमागी नक्सल और कॉकरोच कहे जाने वाले इन दिनों गांव-गांव के सरकारी स्कूलों में घूमने में बिजी हैं।  वो टॉयलेट, क्लासरूम, उन खराब जगहों को दिखाने में बिजी हैं, जहां पर टीचर नहीं हैं और कोई सड़क नहीं थी। सरकारी स्कूलों में हमारे बच्चे कैसे परेशान हैं। ये कहानी दिखाती है कि आप किसे सपोर्ट करेंगे।
प्रकाश राज ने आगे लोगों को सलाह देते हुए कहा-दिमागी बनो बेवकूफ नहीं। अंधभक्त नहीं। सवाल करो गुलामी नहीं।  एक्टर ने आगे सरकार को घेरते हुए कहा-आप लोगों के लिए मेरे प्यारे दोस्तों लाल किले का इस्तेमाल नामकरण करने के लिए बंद करो. देश की सही मुद्दों पर फोकस करो. क्या आप सरकारी स्कूलों को क्लोज करना बंद करेंगे। स्वच्छ टॉयलेट, टीचर्स, क्लासरूम्स पर फोकस करो और अच्छा वातावरण दो सरकारी स्कूलों में बच्चों को। उनके भविष्य के लिए। आपके पास बस कुछ ही साल बचे हैं।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाषण देते हुए कहा था-भले ही जंगल में हथियार उठाने वाले नक्सल खत्म हो गए हों। लेकिन दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में हैं। वो हिंसा के तरीके ढूंढ रहे हैं और देश को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग किया जाना चाहिए।  पीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई और एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News