‘गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ज़िम्मेदारी’

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

‘गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ज़िम्मेदारी’


निज संवाददाता : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को अनिवार्य बनाने वाले पर्याप्त कानून मौजूद हैं और इनका पालन सुनिश्चित करना लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों की जिम्मेदारी है। मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह टिप्पणी की। बेंच गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य करने के निर्देश दिए जाने संबंधी याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ से कहा कि अगर सीट बेल्ट पहनने के नियम का पालन किया जाए, तो सड़क हादसों में होने वाली कई मौतों और चोटों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कानून के बावजूद, फैंसी सीट कवर या अन्य बदलावों की वजह से कई गाड़ियों में सीट बेल्ट काम नहीं करती। पीठ ने कहा कि सीट बेल्ट को लेकर कानून बहुत साफ है। सवाल इसके लागू होने का है। हम यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि देश का हर नागरिक और हर ड्राइव इसका पालन करे?
शीर्ष अदालत  ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह इस मामले पर अपने सुझाव सक्षम प्राधिकार को भेजे। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना कानून प्रवर्तन एजेंसियों का काम है। याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि लोगों की लापरवाही और कानून का कमजोर क्रियान्वयन देश भर में सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों और यहां तक कि मौतों का कारण बनता है।
पीठ ने कहा  कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने सहित सड़क सुरक्षा उपायों से जुड़े पर्याप्त कानून मौजूद हैं। इसने कहा कि लोगों द्वारा कानून का पालन न करना या कानून लागू करने वाली एजेंसियों का नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई न कर पाना, असल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का मामला है। पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता को याचिका की प्रति संबंधित प्राधिकार को भेजने की अनुमति दे दी, ताकि अधिकारी उसके द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार कर सकें।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जिनपिंग
निज संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई...
2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी हनुमान अंश’
सितंबर में ही मिल जाएगा जूट मिल कर्मचारियों को पूजा बोनस : अर्जुन सिंह
सुप्रीम कोर्ट का सुरक्षा कवर रद्द होते ही अभिषेक के घर पहुंची सीआईडी टीम
"मेरा शरीर सुन्न हो गया था!" 
सेक्स वर्करों का फ़ोरम अपनी खोई हुई गरिमा वापस पाने के लिए रेड-लाइट इलाकों का दौरा करेगा
नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ें; हम कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे'