'कोई मजिस्ट्रेट ऐसा नोटिस कैसे जारी कर सकता है?'

छात्र को नोटिस भेजने से नाराज़ सीजेआई ने पूछा

'कोई मजिस्ट्रेट ऐसा नोटिस कैसे जारी कर सकता है?'

निज संवाददाता : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के मामले में ग्रेटर नोएडा के मजिस्ट्रेट की तरफ से एक छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है।
एक वकील ने बुधवार को सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष बताया कि यह नोटिस पुलिस के अनुरोध पर जारी हुआ था। हालांकि, अब नोटिस को वापस ले लिया गया है, लेकिन इसका जारी होना साफ तौर पर छात्रों को डराने की कोशिश थी। यह 1 सितंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ था जिसमें छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर में आगे की कार्रवाई रोकी गई थी।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्हें बताने दीजिए कि ऐसा क्यों किया गया। सीजेआई ने पूछा कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट ऐसा नोटिस कैसे जारी कर सकते हैं, जबकि शीर्ष अदालत पहले ही निर्देश दे चुकी है कि छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टि वी. मोहना भी शामिल थे।
सीजेआई ने कहा-हमें हैरानी है कि मजिस्ट्रेट नोटिस कैसे जारी कर सकते हैं, जबकि हमने पहले ही किसी भी छात्र के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। यह बिल्कुल स्पष्ट आदेश था।
अधिकारियों ने बताया कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर सीजेपी  की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में ग्रेटर  नोएडा  के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया था। नोटिस में शांति बनाए रखने के लिए छात्र से पांच लाख रुपये का निजी मुचलका भरने को कहा गया था। बाद में यह आदेश वापस ले लिया गया। 
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर को स्पेशल पावर वाले अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करते हुए सभी एफआईआर पर रोक लगा दी थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट से स्पेशल पावर का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जिनपिंग
निज संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई...
2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी हनुमान अंश’
सितंबर में ही मिल जाएगा जूट मिल कर्मचारियों को पूजा बोनस : अर्जुन सिंह
सुप्रीम कोर्ट का सुरक्षा कवर रद्द होते ही अभिषेक के घर पहुंची सीआईडी टीम
"मेरा शरीर सुन्न हो गया था!" 
सेक्स वर्करों का फ़ोरम अपनी खोई हुई गरिमा वापस पाने के लिए रेड-लाइट इलाकों का दौरा करेगा
नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ें; हम कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे'