'हीरो' कैप्टन स्मिट मच्छर के लिए काशी से सोमनाथ तक मंदिरों में महामृत्युंजय का जाप और विशेष पूजा

'हीरो' कैप्टन स्मिट मच्छर के लिए काशी से सोमनाथ तक मंदिरों में महामृत्युंजय का जाप और विशेष पूजा


 निज संवाददाता : भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम और गुजरात के प्रसिद्ध श्री सोमनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। दोनों ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। काशी विश्वनाथ धाम में कैप्टन स्मित मछार के स्वास्थ्य के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर स्थित घाट पर 21 शास्त्रियों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इसके साथ ही 11 शास्त्रियों द्वारा एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए भगवान शिव से कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।
दुनिया में अपनी बहादुरी से भारत का मान बढ़ाने वाले कैप्टन स्मित मछार चर्चा में हैं। विश्व के कई ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों ने भी भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए लोग प्रार्थना और पूजा-पाठ कर रहे हैं। इसी क्रम में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आज 21 शास्त्रियों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इसके अलावा 11 शास्त्रियों द्वारा एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया।
विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग विग्रह के समक्ष यह अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। इस दौरान कैप्टन स्मित की तस्वीर भी रखी गई और भगवान विश्वनाथ से उनके जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु की कामना की गई। 
गुजरात के श्री सोमनाथ मंदिर में भी कैप्टन स्मित मछार के लिए विशेष महापूजा का आयोजन किया गया। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। मंदिर में उनके पूर्ण स्वास्थ्य की प्रार्थना के लिए लगातार महामृत्युंजय मंत्र जाप का अनुष्ठान शुरू किए जाने की बात कही गई है। श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ से प्रार्थना की कि कैप्टन स्मित जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों।
बता दें कि कैप्टन स्मित मछार दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट की साजिश को हवा में नाकाम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद उनके साहस और सूझबूझ की चर्चा हुई। इस विमान में सवार करीब 180 यात्रियों की जान बचाने में कैप्टन स्मित की भूमिका महत्वपूर्ण रही। बेहद कठिन परिस्थिति में उन्होंने विमान को संभालने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया।
घटना के दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। देशभर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। काशी और सोमनाथ में हुए धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उनकी बहादुरी को याद करते हुए भगवान शिव से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन...
 जानिए भगवान जीमूतवाहन कौन थे, जितिया व्रत में उनकी पूजा क्यों की जाती है।
सेमीफाइनल मुकाबला - भारत की तूफानी जीत, 21 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
'हीरो' कैप्टन स्मिट मच्छर के लिए काशी से सोमनाथ तक मंदिरों में महामृत्युंजय का जाप और विशेष पूजा
राज्यसभा में सपा के दो पत्ते खुले, तीसरी सीट ने बढ़ाई बेचैनी
गांधी जयंती: बापू के चश्मे से झांकती खोखली सियासत
मोदी, ट्रंप, नेतन्याहू ने भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ़ की