सेमीफाइनल मुकाबला - भारत की तूफानी जीत, 21 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के माथे पर लगा बड़ा धब्बा
जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा साबित हुआ. किसी ने नहीं सोचा था कि धीमी पिच पर बैटिंग के लिए मशहूर श्रीलंका का इतना बुरा हाल होगा. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 पर ही ढेर हो गई. जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर रजत पदक ही सुनिश्चित किया बल्कि उसके माथे पर बड़ा कलंक भी लगा दिया.पूर्ण कालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में टी20 के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका रहा, जब कोई टीम 45 रन पर ढेर हुई. और इसी के साथ ही इस श्रीलंका सबसे कम स्कोर पर आउट होने के मामले में विंडीज के साथ 21 साल के इतिहास में संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई. श्रीलंका से सात साल पहले 2019 में विंडीज के नाम पर यह धब्बा लगा था. वैसे श्रीलंका की हार तभी तय हो गई थी, जब उसके 5 विकेट गिर गए थे.
श्रीलंका ने 3 विकेट 2 ही रन पर गंवा दिए थे. और इसमें दो बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके थे. यहां से भारत की जीत रूपी तस्वीर स्पष्ट हो गई थी. लेकिन जब उसका पांचवां विकेट सिर्फ 18 रन पर गिरा, तो साफ हो गया कि अब यहां से औपचारिकता भर बाकी बची है. और यह कुछ ही देर में साफ भी हो गया. और जब 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका ने 10वां विकेट गंवाया, तो उस पर बड़ा कलंक भी लग गया.
