अरुणाचल प्रदेश में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर असम राइफल्स पर आतंकियों ने किया हमला 

एक जवान शहीद 

अरुणाचल प्रदेश में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर असम राइफल्स पर आतंकियों ने किया हमला 

निज संवाददाता : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार को भारत-म्यांमार सीमा पर गश्त कर रही एक टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें असम राइफल्स का एक जवान मारा गया और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे नामपोंग सर्कल के तहत नामपोंग नाला के पास हुई, जब 21 असम राइफल्स के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे। उस इलाके में जहां सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है।
शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल पर गोलीबारी की। जिसमें हवलदार जानखोकाई कुकी (42) की मौत हो गई और चार अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाया गया है। 
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। शुरुआती रिपोर्टों में एनएससीएन (के-वाईए) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की बात कही गई है। हालांकि, हमलावरों की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असम राइफल्स के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
चांगलांग के एसपी किर्ली पाडु ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को विवरण इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। एसपी  ने कहा-हमें भारत-म्यांमार सीमा पर हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है और हमने चांगलांग पुलिस स्टेशन के ओसी  से इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने को कहा है। चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा संवेदनशील रही है क्योंकि इस क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार विद्रोही समूहों की गतिविधियां होती रहती हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
निज संवाददाता : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके से एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाली घटना...
अमेरिका दो दशक बाद इराक से पूरी तरह अपने सैनिक वापस बुला रहा है 
दुनिया के कुछ देश जहां लोग 100 साल तक जीते हैं,
नेपाल में पांच दिनों से जारी भारी बारिश के कारण 27 लोगों की मौत
पीएम मोदी की तरह नितिन नवीन ने भी लिया झालमुरी का स्वाद
ईडी ने पूर्व पर्यटन मंत्री और गायक-नेता इंद्रनील सेन के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया
अरुणाचल प्रदेश में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर असम राइफल्स पर आतंकियों ने किया हमला