प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके की घटना

प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

निज संवाददाता : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके से एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शमशाबाद स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी की रहने वाली नर्मदा नाम की युवती ने अपने प्रेमी की मौत के गम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, नर्मदा निजामाबाद जिले के रहने वाले सिद्धार्थ नाम के युवक से काफी समय से प्यार करती थी। दोनों के परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जुटे थे कि इसी बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिद्धार्थ की असमय मौत हो गई।
शादी के सपने संजो रही नर्मदा अपने मंगेतर की मौत के झटके को बर्दाश्त नहीं कर सकी और गंभीर मानसिक तनाव व अवसाद में चली गई। नर्मदा अक्सर अपने परिवार वालों और बहन के सामने अपना दुख व्यक्त करते हुए रोती रहती थी। वह अपने परिवार से कहती थी कि सिद्धार्थ के बिना इस दुनिया में जीना उसके लिए नामुमकिन है।
उसने अपनी बहन को यह भी बताया था कि सिद्धार्थ हर रात उसके सपनों में आता है और उसे अपने पास वापस आने के लिए पुकारता है। परिजन उसे समझाने और इस सदमे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका मानसिक तनाव कम नहीं हुआ।
घटना वाले दिन जब परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे, तब अकेलेपन का फायदा उठाकर नर्मदा ने कमरे में फांसी लगा ली। जब घर वाले वापस लौटे, तो बेटी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय शमशाबाद आरजीआईए पुलिस स्टेशन को दी गई।
मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से सिद्धार्थ कॉलोनी और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
निज संवाददाता : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके से एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाली घटना...
अमेरिका दो दशक बाद इराक से पूरी तरह अपने सैनिक वापस बुला रहा है 
दुनिया के कुछ देश जहां लोग 100 साल तक जीते हैं,
नेपाल में पांच दिनों से जारी भारी बारिश के कारण 27 लोगों की मौत
पीएम मोदी की तरह नितिन नवीन ने भी लिया झालमुरी का स्वाद
ईडी ने पूर्व पर्यटन मंत्री और गायक-नेता इंद्रनील सेन के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया
अरुणाचल प्रदेश में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर असम राइफल्स पर आतंकियों ने किया हमला