पीएम मोदी की तरह नितिन नवीन ने भी लिया झालमुरी का स्वाद

बंगाल दौरे पर पहली बार आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पीएम मोदी की तरह नितिन नवीन ने भी लिया झालमुरी का स्वाद

निज संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की तरह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता में मशहूर झालमुरी का स्वाद लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने इसे खुद अपने हाथों से तैयार किया। नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 56 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अपने लिए खुद झालमुरी बनाते हुए नजर आए। हालांकि उनकी मदद के लिए वहां अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी की मदद लेने से इनकार कर दिया।
बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर कहा कि कोलकाता की मशहूर झालमुरी बनाने की कोशिश की। झालमुरी पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय और मशहूर स्ट्रीट फूड है। इसे कोलकाता के लोग सुबह-शाम नाश्ते के तौर पर खाते हैं। झालमुरी को मुख्य रूप से मुरमुरे (मुरी), कच्चे प्याज, हरी मिर्च, सरसों के तेल, भुनी हुई मूंगफली, सेव, कई तरह के मसालों और ताजे नींबू के रस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की स्ट्रीट फूड का स्वाद उठाया था और इसकी चर्चा भी की थी। जब विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए और भाजपा की पहली बार बंगाल में सरकार बनी तो भाजपा के कार्यालयों में झालमुरी के विशेष स्टॉल लगाए गए थे। नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुरी खिलाकर जीत का जश्न मनाया था।
खास बात यह कि नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ‘आंगन मिलन सेवा’  कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के लंबे समय बाद भी पूर्व की सरकारें महिलाओं को जो सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान मिलना चाहिए था, वह देने में पूरी तरह नाकामयाब रहीं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और आरक्षण दिया, बल्कि अब ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। महिलाएं समाज और विकास रूपी गाड़ी का वह दूसरा पहिया हैं, जिसमें यदि पुरुष ताकत देता है तो महिलाएं उसे गति प्रदान करती हैं। आज दोनों पहिए विकास की पंचायत बनकर उभर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
निज संवाददाता : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके से एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाली घटना...
अमेरिका दो दशक बाद इराक से पूरी तरह अपने सैनिक वापस बुला रहा है 
दुनिया के कुछ देश जहां लोग 100 साल तक जीते हैं,
नेपाल में पांच दिनों से जारी भारी बारिश के कारण 27 लोगों की मौत
पीएम मोदी की तरह नितिन नवीन ने भी लिया झालमुरी का स्वाद
ईडी ने पूर्व पर्यटन मंत्री और गायक-नेता इंद्रनील सेन के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया
अरुणाचल प्रदेश में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर असम राइफल्स पर आतंकियों ने किया हमला