हरिपाल ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए चश्मों का निःशुल्क वितरण

हरिपाल ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए चश्मों का निःशुल्क वितरण


कोलकाता : शनिवार २६ सितंबर  २०२६, राज्य की अति विशिष्ट सामाजिक सेवा संस्था सोसाइटी बेनिफिट सर्किल द्वारा हमीरागाछी स्थित हरिपाल अंचल में स्थापित, श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति में स्थित, संस्था के चिकित्सालय से ग्रामीण छेत्र के जरूरतमंदों को चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह वितरण संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार किया गया। ज्ञात रहे कि संस्था प्रत्येक माह इसी स्थान पे चश्मों का निःशुल्क वितरण करती है, जो कि उनके नेत्र चिकित्सालय  से जुड़ी एक निष्काम सेवा है। उनके साथ संस्था के चुन्नी लाल पटेल, अनु मिश्रा आदि की विशिष्ट भूमिका रही। डाक्टर घोष एवं डॉक्टर शमीम अहमद के नेतृत्व में चक्षु परीक्षण एवं चश्मे वितरण का कार्य किया गया। ज्ञात रहे की संस्था अपने चिकित्सा छेत्र में सेवा कार्य के तहत लगातार चक्षु परीक्षण, होम्योपैथी चिकित्सा का सेवा कार्य जारी है।  इसी क्रम में ९६ मरीजों को चश्मा वितरण हुआ। संस्था के कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र गोयनका के जन्मदिवस के उपलक्ष में यह चश्मों का एवं एक दिन पहले दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
निज संवाददाता : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके से एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाली घटना...
अमेरिका दो दशक बाद इराक से पूरी तरह अपने सैनिक वापस बुला रहा है 
दुनिया के कुछ देश जहां लोग 100 साल तक जीते हैं,
नेपाल में पांच दिनों से जारी भारी बारिश के कारण 27 लोगों की मौत
पीएम मोदी की तरह नितिन नवीन ने भी लिया झालमुरी का स्वाद
ईडी ने पूर्व पर्यटन मंत्री और गायक-नेता इंद्रनील सेन के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया
अरुणाचल प्रदेश में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर असम राइफल्स पर आतंकियों ने किया हमला