नवरात्र में कटरा में इंतज़ामात चाक-चौबंद 

नवरात्र में कटरा में इंतज़ामात चाक-चौबंद 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य, आईएएस ने यात्रा वृत्तांत लेखक गोविन्द अग्रवाल को शारदीय नवरात्र पर कटरा में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र ब्यौरा देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस पावन अवसर पर वैष्णो देवी साइन बोर्ड और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की समुचित सुरक्षा और माता के सुगम दर्शन के लिए बहुत सारे व्यापक प्रबंध किये हैं और इस वर्ष भी उम्मीद है की बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयेंगे। यात्रा मार्ग पर सफाई, पेयजल, बिजली और मेडिकल कियस्क के साथ कटरा से भवन तक 13 किलोमीटर के पूरे यात्रामार्ग में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। विभिन्न स्थानों पर अपेक्षित जानकारी मुहैया करवाने के लिए 'मे आई हेल्प यू' डेस्क की व्यवस्था भी रखी गयी है। श्रद्धालुओं की सटीक ट्रैकिंग के लिए आरएफआईडी काॅर्ड आधारित पंजीकरण अनिवार्य है। दर्शनी ड्योढ़ी से भवन तक पूरे मार्ग और मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक फूलों से सजाये गये हैं। जगराता में देश-विदेश के कलाकार माता के दरबार में अपनी हाज़री भी लगाएंगे। साइन बोर्ड का हमेशा से यह प्रयास भी रहा है कि आगत श्रद्धालुओं को यहां दिव्य आध्यात्मिक आनंद मिले। श्रद्धालुओं के लिए भोजन और  फलाहार की व्यवस्था भी रखी गई है। दिव्यांग और बुज़ुर्गों के सुविधार्थ कटरा से भवन तक बैटरीचालित कार, पोनी और पालकी सेवाएं उपलब्ध हैं। इनके लिए गेट नं. 2 से विशेष दर्शन और प्रमाणपत्र दिखाने पर कुछ नि:शुल्क सेवाएं हैं। भीड़ को काबू में रखने और किसी भी आपदा से निपटने में संबद्ध एजेंसियों के साथ समन्वय रखा जा रहा है। इसके तहत सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की मल्टी लेयर सिक्योरिटी है। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से 24 घंटे 500 से अधिक एआई सक्षम सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जा रही है।

IMG_20261019_092311

गोविन्द अग्रवाल 

 

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

नवरात्र में कटरा में इंतज़ामात चाक-चौबंद  नवरात्र में कटरा में इंतज़ामात चाक-चौबंद 
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य, आईएएस ने यात्रा वृत्तांत लेखक गोविन्द अग्रवाल...
पर्व-त्योहारों की खुशियाँ जरूरतमंदों तक पहुँचाने का पुनीत प्रयास
रंग-रोगन के बाद चिंगरीहाटा फ्लाईओवर पर हुआ फिसलन 
आमिर खान के भतीजे इमरान खान 'देश छोड़ने' के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे
‘मनोज अग्रवाल के बारे में विवादित टिप्पणी वाली पोस्ट हटानी होगी’
'अमेरिका में हिंदू-विरोधी भावनाएं बढ़ना और शिकागो के एक मंदिर में नरसंहार की साजिश चिंताजनक है' 
'टाला प्रत्यय' में  मूर्ति देखने के लिए 214 रुपये लेने का आरोप