उत्सव के दूसरे दिन भी श्री बीरां बरजी दादी का श्रृंगार भव्य और अलौकिक रहा ।
कोलकाता : गिरीश पार्क के नजदीक पार्वती घोष लेन स्थित गोयनका मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत सोमवार को उत्सव के दूसरे दिन भी श्री बीरां बरजी दादी का श्रृंगार भव्य और अलौकिक रहा । काफी संख्या में दादी भक्तों ने आयोजन में उपस्थिति दर्ज करायी और पावन ज्योत के दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ किया । भजन प्रवाहक कमल गोयनका , पवन गोयनका के साथ ईशा अग्रवाल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया । दैनिक यजमान के रुप में गोविंद राम गोयनका तथा उनके सुपुत्र पवन कुमार व प्रमोद गोयनका ने दादी की विशेष सेवा का सुअवसर पाया। इस अवसर पर आयोजक संस्था श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति ने परिवार के वरिष्ठ सदस्य 91 वर्षीय गोविंद राम गोयनका को दादीजी के प्रति उनकी आगाध श्रद्धा, भक्ति तथा सेवा भावना के लिए दादी रत्न उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। रामस्वरूप गोयनका , पवन गोयनका ( अरबाना) , संजय गोयनका विनोद गोयनका , ईश्वर प्रसाद गोयनका, कैलाश प्रसाद गोयनका , पवन बंसल (समाजसेवी) , सुमित झुनझुनवाला, पवन (पंचवटी) , प्रमोद , महेश , प्रदीप श्रवण , रामरतन , विपुल , कुसुम गोयनका, प्रभा, नीलिमा, शीला, रेनू आशा, अंजू, सीमा, पूजा शिखा सरोज सहित कई गणमान्य लोग अतिथि के रुप में उपस्थित थे। समिति के प्रधान सचिव सुभाष चंद्र गोयनका ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।
