दिल्ली मेट्रो के 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा

दिल्ली मेट्रो के 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा


निज संवाददाता : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि समीक्षा के बाद 21 में से 12 मेट्रो स्टेशनों के नाम पहले जैसे ही रखे गए हैं। वहीं 7 स्टेशनों के नामों में संशोधन किया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी की मेट्रो व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रस्तावित 21 मेट्रो स्टेशनों के नामों की समीक्षा के बाद राज्य नाम प्राधिकरण (एसएनए) ने इनमें आंशिक बदलाव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि मेट्रो स्टेशन केवल यात्रा का साधन नहीं होते, बल्कि वे उस इलाके की पहचान, इतिहास और संस्कृति को भी दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि समीक्षा के बाद 21 में से 12 मेट्रो स्टेशनों के नाम पहले जैसे ही रखे गए हैं। वहीं 7 स्टेशनों के नामों में संशोधन किया गया है और 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं, बल्कि हर पहलू पर गंभीरता से विचार करने के बाद लिया गया है। सीएम के अनुसार, स्टेशनों के नाम तय करते समय स्थानीय पहचान, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व, सामाजिक जुड़ाव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मिली सिफारिशों को ध्यान में रखा गया। साथ ही यह भी देखा गया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या भ्रम न हो और स्टेशन का नाम सुनते ही इलाके की भौगोलिक पहचान साफ हो जाए।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… और घाटों पर होगी गंगा आरती अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… और घाटों पर होगी गंगा आरती
अगर आप वाराणसी या हरिद्वार जैसी गंगा आरती का अनुभव लेना चाहते हैं, तो अब इसके लिए बिहार से बाहर...
ध्रुवीकरण के आरोप में सिउड़ी पुलिस स्टेशन में हुमायूं के खिलाफ शिकायत दर्ज
मणिपुर में बंगाल के बीएसएफ कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
चुनावी मौसम में कोलकाता से 1.73 करोड़ रुपये का कैश ज़ब्त
‘चुनाव आयोग की मदद से भाजपा ने की मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की साजिश’ 
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को भोपाल के स्टेट हैंगर पर अगवानी किये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
बंगाल में बीजेपी की सरकार आते ही हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन : पीएम मोदी