हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के पाइपलाइन में लगी आग

कई कर्मचारी घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के पाइपलाइन में लगी आग

निज संवाददाता : हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में नैफ्था पाइपलाइन में आग लगने से कई कर्मचारी घायल हो गए। मंगलवार को सुबह 4 बजे से 4:30 बजे के बीच पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में भीषण आग लग गई, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार घायल कर्मचारी आग की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। नुकसान के बारे में और जानकारी का इंतजार है। हल्दिया रिफाइनरी की स्थापना जनवरी, 1975 में हुई थी। यह रिफाइनरी एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, एविएशन टर्बाइन फ्यूल ( एटीएफ), और जूट बैचिंग ऑयल जैसे विभिन्न पेट्रोलियम उत्पाद तैयार करती है।
कब क्या हुआ?
•    हल्दिया रिफाइनरी में नैफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में आग लगी।
•    मंगलवार सुबह 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुआ यह हादसा।
•    इस भीषण आग में कई कर्मचारी घायल और झुलस गए।
•    हल्दिया रिफाइनरी की स्थापना जनवरी, 1975 में हुई थी।
हल्दिया रिफाइनरी पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया शहर में स्थित है। यह कोलकाता से लगभग 136 किलोमीटर दूर हल्दी और हुगली नदी के संगम पर बनी हुई है। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में नैफ्था पाइपलाइन में आग कैसे लगी? अभी इसका कारण सामने नहीं आया है। घायलों को हल्दिया सब डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। इस घटना में करीब 15 कर्मचारियों के चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। दमकल ने मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है।
हल्दिया रिफाइनरी का संचालन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाता है। यह रिफाइनरी मुख्य रूप से पूरे पूर्वी भारत (पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा आदि राज्यों के बाजारों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करती है। दिसंबर, 2021 में हल्दिया रिफाइनरी में आग की घटना सामने आई तब 3 कर्मचारियों की मौत और 44 घायल हुए थे। हल्दिया रिफाइनरी में बड़े पैमाने पर एलपीजी (एलपीजी), पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, विमानन ईंधन (एटीएफ), नेफ्था और बिटुमेन (डामर) का उत्पादन होता है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News