मालदा की घटना पर धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी पर साधा जमकर निशाना 

मालदा की घटना पर धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी पर साधा जमकर निशाना 

 

निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मालदा की घटना कोई अपवाद नहीं है, यह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में व्यवस्था के पूर्ण पतन का लक्षण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सात न्यायिक अधिकारियों को नौ घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया, उन्हें भोजन और पानी तक नहीं दिया गया। यह राज्य की सत्ता के पूर्ण पतन को दर्शाता है। इसमें मालदा-मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा (हिंदू परिवारों का विस्थापन और हरगोबिंदो और चंदन दास की निर्मम हत्या) को भी जोड़ दें।

यह सब राज्य-नियंत्रित प्रशासनिक तंत्र के तहत हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी इसे ‘राजनीतिक नहीं’ कहकर टाल दिया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इसमें राजनीति को घसीट लिया गया। पश्चिम बंगाल इस पर नजर रख रहा है और टीएमसी के गुंडों द्वारा फैलाई जा रही भय फैलाने की राजनीति का अंत निकट है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

सीईओ के ऑफिस के सामने हुए हंगामे के लिए तृणमूल के दो पार्षदों को नोटिस सीईओ के ऑफिस के सामने हुए हंगामे के लिए तृणमूल के दो पार्षदों को नोटिस
    निज संवाददाता : राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (सीईओ) ऑफिस के सामने मंगलवार रात हुए हंगामे के सिलसिले में
एनआरएस के सीसीयू की छत गिरने से मची अफरा-तफरी
चुनाव के कारण कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने बदली परीक्षा की तारीख
चुनाव आयोग ने मालदा हिंसा की एनआईए जांच का दिया आदेश 
बंगाल में चुनाव जीतने को बीजेपी ने लगा दिया पूरा जोर
मालदा की घटना पर धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी पर साधा जमकर निशाना 
भवानीपुर में शुभेंदु के नामांकन को लेकर हुई अशांति को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की