तारकेश्वर धाम के मार्ग में श्रावण माह के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का वृहत आयोजन संपन्न

तारकेश्वर धाम के मार्ग में श्रावण माह के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का वृहत आयोजन संपन्न


कोलकाता, २८अगस्त २०२६, शुक्रवार, अपने चिकित्सा क्षेत्र के सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुए कोलकाता के अति विशिष्ट सामाजिक संस्था, सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने श्रावण माह के शुभावसर पर कावंड़ियों के सेवार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का ६ सप्ताह व्यापी वृहत आयोजन संपन्न किया। ज्ञात रहे की श्रावण माह के अवसर पर सेवरापुली से तारकेश्वर धाम तक ( करीब ४२ किलोमीटर )  कांवड़ लेकर जल यात्री पैदल चलते हैं। इस मार्ग पर कांवड़ियों के सहायता हेतु प्राथमिक चिकित्सा की अति आवश्यकता होती है। इसी मार्ग पर हरिपाल अंचल के माल्या स्टेशन के निकट श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति का विश्रामस्थल स्थित है, जहां प्रति सप्ताह लाखों की संख्या में कांवड़िए विश्राम का लाभ उठाते हैं। इसी विश्रामस्थल के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोसाइटी बेनिफिट सर्किल ने  अपने चिकित्सालय में, एवं विश्रामस्थल के अंदर दो स्थानों में निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा का आयोजन किया। जिसमें ३८२७२  कांवड़ियों की चिकित्सा सेवा की गई। इस वर्ष ज्ञात हो कि अति भीषण  गर्मी एवं भीड़ के कारण काफी संख्या में क्रिटिकल मरीज शिविर में लाये गए एवं बाबा ताड़कनाथ की महती कृपा से सभी स्वस्थ हुवे। संस्था के सभापति बिमल दीवान सेवा कार्यों में तन मन धन से लिप्त रहते हैं। उनके साथ संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान, कोषाध्यक्ष  संजय अग्रवाल (नीम का थाना), सुभाष चंद्र गोयनका, मनीष धानुका, सुभाष सावलदावाला, दुर्शी चंद्र अग्रवाल,मोहित सुरेका, मनोज चौधरी, महेश काबरा, सुमित झुनझुनवाला, प्रवीण जालान, महेश गोयनका, विनय संथालिया, चुन्नी लाल पटेल (मामू), सचिन अग्रवाल, अनु मिश्रा, सुशील जोशी, महेश पंचलांगिया, दीपक जालान, प्रदीप गोयनका, महेश बंका, संजय   थरड आदि ने शिविर को सफल बनाने में तन मन धन से अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई। इनके साथ महिला विंग के मोना बंसल, आशा  अग्रवाल, राधिका काबरा, संजुक्ता, नम्रता एवं अनुमिता ने अपनी उपस्थिति एवं सहयोगियों से सबका उत्साह वर्धन किया। साथ ही चिकित्सक टीम कौशिक साहू एवं अंजलि प्रधान के नेतृत्व में दिन रात एक कर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस शिविर के साथ साथ संस्था प्रत्येक माह की भांति ११८ चश्मों का निःशुल्क वितरण भी किया। जो ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए अति लाभदायक रहती है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News