सनी देओल जल्द शुरू करेंगे ‘एंटनी' की शूटिंग
जबरदस्त एक्शन सीन शूट किए जा रहे हैं।
निज संवाददाता : सनी देओल की हाल ही में 'बंटवारा 1947' रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वहीं अब एक्टर बैक टू बैक अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने वाले हैं। फिलहाल इसकी शुरुआत 'एंटनी' से हुई है। सनी ने अपनी इस कॉप थ्रिलर फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू कर दिया है और इसके जबरदस्त एक्शन सीन शूट किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'एंटनी' का नया शेड्यूल 26 अगस्त को फिल्म सिटी में शुरू हुआ, जिसमें सनी फिल्म के लिए बड़े एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। बालाजी गणेश के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं जो एक क्राइम सिंडिकेट की जांच कर रहा है, और अभी के शूट में एक्शन डायरेक्टर रवि वर्मा इन सीन को डायरेक्ट कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक-यूनिट अभी फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन पर फोकस कर रही है, जिसमें सनी एक कॉप के तौर पर क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रहे हैं। एक्शन डायरेक्टर रवि वर्मा के साथ, एक्टर कार चेज सीन शूट कर रहे हैं।
उम्मीद की जा रही है कि सनी देओल अक्टूबर तक फिल्म के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे, हालांकि प्रोडक्शन के आगे बढ़ने से पहले अभी और भी एक्शन सीन शूट किए जाने बाकी हैं।
'एंटनी' पूरी होने के बाद, सनी 'रामायण: पार्ट 2' पर फोकस करेंगे। नितेश तिवारी की इस दो पार्ट वाली पौराणिक सागा में सनी भगवान हनुमान का रोल निभाएंगे। हालांकि पहली फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है, लेकिन उम्मीद है कि सीक्वल में उनका रोल काफी बड़ा होग।
रिपोर्ट के मुताबिक सनी भगवान हनुमान के रोल में पहले पार्ट में थोड़ी देर के लिए ही दिखेंगे, लेकिन सीक्वल में उनके कई बड़े एक्शन और ड्रामैटिक सीन होंगे। बता दें कि ‘रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। यह साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल।
इन दो प्रोजेक्ट्स के अलावा, सनी के पास 'जाट 2' भी है, जिसकी शूटिंग मेकर्स दिसंबर में शुरू करने की सोच रहे हैं। हालांकि, सही शेड्यूल डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी अवेलेबिलिटी पर डिपेंड करेगा, क्योंकि वे दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं।
सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज 'बंटवारा 1947' थी, जो राजकुमार संतोषी की डायरेक्ट की हुई बंटवारे पर आधारित ड्रामा फ़िल्म है। इसके अलावा वे थ्रिलर फिल्म 'इक्का' में भी नजर आए थे। एक्टर के पास शशांक उदापुरकर की लिखी और डायरेक्ट की हुई फ़िल्म 'गबरू' है, साथ ही एक्शन एंटरटेनर फ़िल्म 'बाप' भी है, जिसमें वे संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिठुन चक्रवर्ती के साथ नजर आएंगे। इनके अलावा वे राजकुमार संतोषी के साथ ही एक और एक्शन फिल्म करेंगे।
