टीएमसी विधायक ने दी ‘लक्ष्मी भंडार’ भत्ता बंद कर देने की चेतावनी

टीएमसी विधायक ने दी ‘लक्ष्मी भंडार’ भत्ता बंद कर देने की चेतावनी


निज संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस  के विधायक शौकत मोल्ला ने ‘लक्ष्मी भंडार’ के तहत महिलाओं को मिलने वाला भत्ता बंद करने की चेतावनी दी है। इससे राज्य की सियासत गरमा गई है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए शौकत मोल्ला ने चेतावनी दी कि अगर वह अपनी सीट हार गए, तो सरकारी सर्विस या पैसा बंद कर दिया जाएगा।
शौकत ने यह भी दावा किया कि जहां भी वह हारे हैं, वहां सरकारी पैसा बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा-भांगड़ के जिन तीन इलाकों से मैं हारा, वहां मैंने पैसा बंद करवा दिया है। शौकत ने यह भी कहा-दादा खाएंगे और चाचा गाएंगे! ममता बनर्जी पैसा देंगी और फिर उनकी बुराई करेंगे, यह नहीं होगा।
शौकत ने इलाके के तृणमूल कार्यकर्ताओं को यह भी संदेश दिया कि जिन आईएसएफ  कार्यकर्ताओं के नाम सीएमआरओ में आए हैं, उन्हें पैसे नहीं मिलने चाहिए। शौकत ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में लक्ष्मी भंडार समेत दूसरी सरकारी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भांगड़ के चलतबेरिया, शानपुकुर और पोलरहाट 1 इलाके आईएसएफ  से हार गई थी।
दूसरी ओर, शौकत मोल्ला के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस ने भी विधायक के बयान से खुद को किनारा कर लिया है।
तृणमूल प्रवक्ता तन्मय घोष ने साफ कहा-यह पार्टी की स्थिति नहीं है। वह पर्सनल लेवल पर बोल रहे हैं। हम अलीपुरद्वार और ईस्ट मेदिनीपुर में भी कई सीटों पर हारे हैं। वहां भी सरकारी योजनाओं के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। पार्टी की तरफ से पार्टी जरूर बोलेगी।
दूसरी ओर, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के साथ मिलकर लोगों को ध्यान में रखकर एक मजबूत बजट तैयार करेंगे, जिसका मकसद विकसित पश्चिम बंगाल बनाना होगा।
डॉ सुकांत मजूमदार ने गहरी चिंता जताई और कहा कि बंगाल के लोग प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस असल में बंगालियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है। रेजिनगर की घटना का जिक्र करते हुए  उन्होंने तृणमूल मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी पर एक नाबालिग को पीटने का आरोप लगाया और कहा कि यह सत्तारूढ़ पार्टी की सोच को दिखाता है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

13 फरवरी रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत
धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन की विजया एकदाशी का व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है...
1 अप्रैल से मिलेगा 'बेरोज़गार भत्ता'
टीएमसी से निलंबित नेता के रिश्तेदार पर शिकंजा कसना शुरू
‘हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आएं’ -भाजपा नेता दिलीप घोष ने की अपील
बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन
बेटी के हल्दी समारोह के दिन आग में झुलसी महिला
प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से की मुलाकात.