सामिक भट्टाचार्य ने लगाया बड़ा आरोप

कहा-हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस का प्लान-बी हैं

सामिक भट्टाचार्य ने लगाया बड़ा आरोप


निज संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को लेकर बीजेपी पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा-वे तृणमूल कांग्रेस का प्लान-बी हैं। हुमायूं ही टीएमसी  है, टीएमसी  ही हुमायूं है। ममता बनर्जी इन सभी कट्टरपंथी लोगों के सामने झुक जाती हैं। उनका एजेंडा पूरे समाज को धर्म के आधार पर बांटकर चुनाव लड़ना है।
हालांकि मुर्शिदाबाद के भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर टीएमसी  से निकाले जाने के बाद अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) बनाई है। वह अगामी चुनावों में मुर्शिदाबाद जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में टीएमसी  के वोट बैंक को चुनौती दे रहे हैं। जानकार मान रहे हैं उनका मजबूती से चुनाव लड़ना ममता सरकार की परेशानी बढ़ा सकता है।
हुमायुं कबीर के पार्टी बनाने और अब गठबंधन की कवायद तेज करने ने साफ किया है कि मुस्लिम वोट इस चुनाव में एकतरफा टीएमसी  को नहीं मिलने वाला है। हाल ही में हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में एक बड़ी रैली की, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम  के राज्य अध्यक्ष इमरान सोलंकी शामिल हुए।
उन्होंने टीएमसी  और बीजेपी  दोनों के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। एआईएमआईएम, एसडीपीआई और संभवतः आईएसएफ  के साथ गठबंधन किया जा सकता है। कबीर ने दावा किया कि बीजेपी  को 100 और टीएमसी  को 50 से ज्यादा सीटें नहीं जीतने देंगे। यह टीएमसी  के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मुस्लिम वोट बंट सकता है।
ममता बनर्जी के गढ़ कहे जाने वाले पश्चिमी बंगाल में इस बार बीजेपी सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं लेफ्ट और मुस्लिम पार्टियों के एक साथ आने के संकेत ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News