कानपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त
गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, दोनों पायलट की मौत
निज संवाददाता : हवाई दुर्घटना की एक और बड़ी घटना हुई है। कानपुर में एक प्राइवेट एयरलाइन का ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई और को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। टकराने के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार दोपहर नत्थू पुरवा गांव में गंगा बैराज के पास उस समय हुआ जब ट्रेनिंग सेशन चल रहा था। छोटे ट्विन-इंजन वाले इस विमान में एक ट्रेनी पायलट और एक सीनियर पायलट सवार थे। ट्रेनी पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे, जबकि दूसरे पायलट अभिषेक पुजारी कर्नाटक के थे। दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। इमरजेंसी टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हादसे की असल वजह अभी साफ नहीं है।
घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले हैं जबकि को-पायलट अभिषेक कर्नाटक के रहने वाले हैं। हादसा करीब 11.50 बजे हुआ। प्लेन चार सीटर था। हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ और हादसे के वक्त उसमें कौन-कौन सवार थे, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटे हैं। फिलहाल हादसे ने गंगा बैराज इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है।
कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि ग्वालटोली इलाके के नत्थापुरवा गांव के बाहरी हिस्से में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से करीब 11:30 बजे उड़ा था। यह 4 सीटों वाला दो इंजन वाला टेकनम एयरक्राफ्ट था। करीब 11:50 बजे हादसा हो गया। इसमें ट्रेनर (इंस्ट्रक्टर) सचिन भाटिया (गुजरात के) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक के) की मौत हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी डीजीसीए को दे दी गई है। विमान की तकनीकी जांच और बाकी विस्तृत जांच डीजीसीए की टीम करेगी।
