पति को नींद की गोली देकर प्रेमी को बेडरूम में बुलाती थी नई नवेली दुल्हन

शादी के महज डेढ़ महीने बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया

पति को नींद की गोली देकर प्रेमी को बेडरूम में बुलाती थी नई नवेली दुल्हन

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के महज डेढ़ महीने बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे चाय-दूध में नींद की गोलियां देकर सुला देती थी और प्रेमी को घर बुलाती थी. 23 अगस्त को पति ने दोनों को अपने ही घर में रंगे हाथों पकड़ लिया.

झांसी के चिरगांव में 24 जून को धूमधाम से हुई शादी महज डेढ़ महीने में ही खौफनाक मोड़ पर आ खड़ी हुई. पीड़ित पति का आरोप है कि जिस दुल्हन को वह अरमानों से घर लाया था उसने धोखे की खौफनाक स्क्रिप्ट लिख दी.

शादी के कुछ हफ्तों बाद पति को अजीब घबराहट, चक्कर और बेहिसाब नींद आने लगी. आरोप है कि पत्नी बेफिक्र होकर प्रेमी से बात करने के लिए पति को चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी.

19 अगस्त को पड़ोसियों ने घर में अनजान युवक की आहट दी पर पत्नी ने सफाई देकर बात टाल दी. हालांकि 23 अगस्त को पड़ोसियों ने पति को फोन कर सूचना दी कि वही युवक फिर घर के अंदर दाखिल हुआ है.

खबर मिलते ही बदहवास पति घर पहुंचा. जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. कमरे में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे.

पकड़े जाने के खौफ में प्रेमी ने सीधे पति पर हमला बोल दिया. आरोप है कि पत्नी ने पति के हाथ दबोच लिए और प्रेमी ने गला दबाकर जान लेने की कोशिश की. तभी पति चीख पड़ा.

शोर सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे और पति की जान बचाई. लोगों ने तुरंत दोनों को दबोचकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

CO के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह महज धोखा था या पति को रास्ते से हटाने की कोई बड़ी प्लानिंग.

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है.. बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है..
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विरोध में पटना में किसानों ने प्रदर्शन किया। हिरासत में लिए गए किसानों ने कहा-...
पति को नींद की गोली देकर प्रेमी को बेडरूम में बुलाती थी नई नवेली दुल्हन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालय कर्मचारियों ने किया अभिनंदन
प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम में सफेद अक्षरों वाले नारंगी रंग के बोर्ड लगाने का निर्देश
चीनी की कालाबाजारी और गैर-ज़रूरी जमाखोरी को रोकने के लिए केंद्र-राज्य का मिला-जुला अभियान
जनता दरबार में पहुंची पार्क स्ट्रीट में दूध गर्म करने वाली महिला
ममता के खेमे में लौटे टीएमसी के बागी विधायक कासिम सिद्दीकी