लंबे समय तक इटली की पीएम बने रहने पर मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई 

लंबे समय तक इटली की पीएम बने रहने पर मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई 


निज संवाददाता : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि इटली के युद्ध और बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। पीएम मोदी ने इस दौरान भारत और इटली के संबंधों का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा-इटली के युद्ध- बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।
इटली की पीएम मेलोनी ने जो उपलब्धि अभी हासिल की है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे कुछ वक्त पहले ही हासिल किया था। पीएम मोदी ने इसी साल यानी मार्च 2026 को भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने। 8,931 दिनों तक (गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक) उनकी नेतृत्व यात्रा ने जनता की सेवा, ईमानदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक साबित किया। इस उपलब्धि पर देशभर के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। वहीं जून 2026 में पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल (4,398 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि बच्चों की पहली पाठशाला उसका घर होती है। माता-पिता उन्हें प्रारंभिक शिक्षा...
एयर इंडिया ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को मारिजुआना पीने के लिए सस्पेंड कर दिया
'मिर्जापुर: द मूवी' को थिएटर्स में लाने के पीछे की वजह का मेकर्स ने किया खुलासा
89 बच्चों की मौत के बाद मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और एमएसवीपी  हटाए गए
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से की बातचीत 
प्लेन के बाथरूम में टॉयलेट पेपर के बीच टिशू मिले 
उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात