वृषभ, कन्या समेत पांच राशि के जातकों के लिए 7 दिसंबर है शुभ

वृषभ, कन्या समेत पांच राशि के जातकों के लिए 7 दिसंबर है शुभ


निज संवाददाता : कल यानी 7 दिसंबर दिन रविवार है ऐसे में कल के देवता भगवान सूर्य रहेंगेो। जबकि कल तिथि रहेगी पौष मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया और इस पर चंद्रमा का गोचर कल मिथुन उपरांत कर्क राशि में होगा। इससे कल दिन भर गजकेसरी योग उपरांत अनफा योग बनेगा। साथ ही कल वसुमान योग का भी संयोग बनेगा। कल ही मंगल का गोचर भी कर्क धनु राशि में होने जा रहा है। ऐसे ऐसे में लक्ष्मी योग का भी संयोग बनेगा। इस पर कल पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में शुक्ल योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में कल का दिन सूर्यदेव की कृपा और चतुर्ग्रही योग से वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए चौतरफा लाभ और खुशी दिलाने वाला है। तो आइए जानते हैं कल का लकी राशिफल और साथ ही जानें कल रविवार के उपाय भी।
कल रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में सुख साधनों के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको कल के दिन कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। आपको गिफ्ट या अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। सितारे बताते हैं कि आपको कल मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के मामले भी दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। आपको भूमि भवन के डील में कल फायदा मिल सकता है। वृषभ राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए कल रविवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आप कल परिवार अथवा मित्रों के साथ घूमने का भी प्लान कर कर सकते है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़ा कोई मामला है तो उसे सुलझाने में आप सफल रहेंग। फैमिली बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी कल रविवार का दिन लाभदायक रहेगा। लोहा और धातु से संबंधित कारोबार में भी कल का दिन फायदेमंद है। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको कल अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा।

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News

नवरात्र में कटरा में इंतज़ामात चाक-चौबंद  नवरात्र में कटरा में इंतज़ामात चाक-चौबंद 
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य, आईएएस ने यात्रा वृत्तांत लेखक गोविन्द अग्रवाल...
पर्व-त्योहारों की खुशियाँ जरूरतमंदों तक पहुँचाने का पुनीत प्रयास
रंग-रोगन के बाद चिंगरीहाटा फ्लाईओवर पर हुआ फिसलन 
आमिर खान के भतीजे इमरान खान 'देश छोड़ने' के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे
‘मनोज अग्रवाल के बारे में विवादित टिप्पणी वाली पोस्ट हटानी होगी’
'अमेरिका में हिंदू-विरोधी भावनाएं बढ़ना और शिकागो के एक मंदिर में नरसंहार की साजिश चिंताजनक है' 
'टाला प्रत्यय' में  मूर्ति देखने के लिए 214 रुपये लेने का आरोप