टीम इंडिया के कोच बनने पर आशीष नेहरा ने बताई अपनी मजबूरी

बीवी तलाक दे देगी!

टीम इंडिया के कोच बनने पर आशीष नेहरा ने बताई अपनी मजबूरी

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूद हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है. हालांकि, उससे पहले ही गंभीर की कोचिंग पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. टीम इंडिया में गंभीर की जगह लेने के लिए दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के नाम की कई बार चर्चा भी हुई है. लक्ष्मण इस समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ हैं और बीच-बीच में वह भारतीय टीम को कोचिंग भी देते हैं.

वीवीएस लक्ष्मण के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी टीम इंडिया के हेड कोच बनने का दावेदार बताया गया है, लेकिन नेहरा ने कभी भी इसे लेकर कुछ नहीं कहा. हालांकि, अब उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनकी क्या मजबूरी है जो वह इस रेस में शामिल नहीं होना चाहते हैं.

बंगाल क्रिकेट संघ के अवॉर्ड सेरेमनी में आशीष नेहरा ने बताया कि टीम इंडिया का कोच बनना उनके लिए गर्व की बात होगी, लेकिन फिलहाल उनकी ऐसी इच्छा नहीं है. बता दें कि आशीष नेहरा इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के हेड कोच हैं और उनके मार्गदर्शन में टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है और एक बार चैंपियन भी बन चुकी है.

टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बनने को लेकर नेहरा ने कई कारण बताए. उनमें से एक 8 से 9 महीने परिवार से दूर रहना भी शामिल हैं. नेहरा ने कहा, “टीम इंडिया का कोच क्यों नहीं बनना मुझे, इसका जवाब अभी दे पाना मुश्किल हैं, लेकिन मैं सबसे पहले अपने हाई कमिशन जो की मेरी वाइफ है उसकी मंजूरी लूंगा, नहीं तो वह मुझे तलाक दे देगी. ये ट्रैवलिंग को लेकर है. 8 से 9 महीने घर दूर रहना आसान नहीं है.” नेहरा ने इस बात पर भी जोर दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आपको कम से कम 3-4 साल टीम के साथ ट्रैवलिंग करना पड़ेगा. यही आज की डिमांड है.

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत,
हमारे शरीर में जितने भी टॉक्सिक एलीमेंट्स जमा होते हैं, उन्हें बाहर निकालने का काम किडनी का होता है. किडनी...
टीम इंडिया के कोच बनने पर आशीष नेहरा ने बताई अपनी मजबूरी
भारतीय ज्ञान परंपरा के विकास में निजी विश्वविद्यालयों के योगदान पर आयोजित कार्यक्रम
पूजा से पहले मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान 
बीजेपी विधायक रेखा पात्रा का अपने पैतृक घर के पास रहने वाले पड़ोसी से विवाद
दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले मिलेंगे मोदी व पुतिन
8-9 महीनों में चलने लगेगी भारत की अपनी बुलेट ट्रेन